Viral Video: भीड़ के सामने दो महिला ओं को बुरी तरह से पीटते कुछ आदमियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का बताया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं के साथ जानवरों की तरह बर्ताव किया जा रहा है। लेकिन उन्हें कोई भी रोकने वाला नहीं है। बल्कि वहां पर मौजूद लोग सिर्फ दर्शक बनकर ये दरिंदगी देख रहे हैं। वीडियो में खाकी पहने कुछ पुलिसकर्मी भी दिख रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, औरतों को पीटने वाले दरिंदों को ना तो कोई डर है और ना ही अपने अंजाम की फिक्र है। जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो मामले की गंभीरता को देखते हुए आला पुलिस अधिकारिकयों ने कड़ा एक्शन लिया है।
कोर्ट में पति ने बीवी को बेरहमी से पीटा
महिलाओं को भीड़ के सामने बेरहमी से पीटते दरिंदों के वायरल वीडियो को एक्स पर Chetan sudia नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ जानकारी देते हुए बताया है कि, ये मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का है। दैनिक भास्कर में छपी खबर की मानें तो ये घटना महराजगंज के परिवार न्यायालय परिसर की है। यहां पर पति ने दो अन्य लोगों के साथ बीवी और उसकी बहन को पीटा है। ये मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे की रहने वाली प्रिया त्रिपाठी की शादी बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कोईलाडाड़ निवासी मनीष कुमार मिश्र से हुई थी। लेकिन मतभेदों के कारण ये शादी नहीं चल सकी और प्रिया ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
उत्तर प्रदेश के महाराज गंज में एक महिला को 2 आदमी
पीटते दिख रहे है पुलिस भी खड़ी दिख रही है लेकिन एक आदमी महिला को लगातार मार रहा हैयोगी जी आपके राज्य में महिलाओं की ये हालत देख कर अच्छा नहीं लग रहा है
हमें 2047 में विश्व गुरु बनना हैं
@maharajganjpol
@myogiadityanath https://t.co/p5EJdrQN1X— Chetan sudia (@SCD41451) September 25, 2026
वहीं, भरण-पोषण के लिए पैसों की भी मांग की है। ये विवाद उस वक्त शुरु हुआ जब 24 सितंबर 2026 को तारीख के दौरान प्रिया अपनी बहन प्रियंका के साथ कोर्ट पहुंची थी। लेकिन तभी पति ने अन्य रिश्तेदारों के साथ घेर लिया और बेरहमी से पीट दिया। आरोपी पति ने बीच बचाव करने आए एन्य लोगों को भी बेरहमी से पीटा है।
Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन
महाराजगंज में घटि इस घटना के वायरल वीडियो पर MAHARAJGANJ POLICE ने कड़ा एक्शन लिया है। इसके साथ ही वीडियो के नीचे मामले पर कार्रवाही की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘उक्त प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में शामिल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।’
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
