Viral Video: थू..थू..थू ! खाकी पहने थानेदार पर चढ़ा अय्याशी का भूत, गर्लफ्रेंड को पिस्टल थमाकार मौज करते आया नजर, लोग बोले-बेशर्म

Viral Video: गर्लफ्रेंड को सरकारी पिस्टल देकर रील बनाते हुए खाकी में वायरल हुआ थानेदार। देख लोगों का फूटा गुस्सा।

viral VIDEO

viral VIDEO

Viral Video: अभी उत्तर प्रदेश के लोग आगरा में घटि महिला और पुरुष इंस्पेक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की मारपीट की घटना को भूले तक नहीं थे कि, उनके सामने एक और ऐसी ही घटना यूपी से आ गई। इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी खाकी पहने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रील बना रहा है। हैरानी की बात ये है कि, पुलिसवाले ने अपनी सरकारी पिस्टल गर्लफ्रेंड को दी हुई है और दोनों “मेरा बालम थानेदार” गाने पर रील बना रहे हैं। इस वीडियो को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

थानेदार साहब के सिर पर चढ़ा आशिकी का भूत

https://twitter.com/ManojSh28986262/status/1820553750387577306

इस खाकी को शर्मसार कर देने वाले वीडियो को MANOJ SHARMA LUCKNOW UP नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “ऐसे लोगों ने खाकी का मज़ाक बना कर रख दिया है !! अभी आगरा में आशिक मिजाज़ इंस्पेक्टरो को यूपी के लोग भूल भी नहीं पाए थे !!देखिए गजब आशिकी छाई हुई हैं साहब जी पर !! “प्रेमिका के हाथ में पिस्टल दे डाला” मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी गाना पर रील कीखुमारी छाई हुई हैं !! किसी साथी को थानेदार साहब के नाम और लोकेशन जानकारी हो तो कमेंट कर दें प्लीज..!!”

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

इस वीडियो को बंद कमरे में रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें थानेदार साहब गर्लफ्रेंड के साथ गाने पर झूम रहे हैं। इस वीडियो को एक्स पर 6 अगस्त यानी की आज की शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स काफी गुस्सा करते हुए बोल रहे हैं कि, इस पुलिसकर्मी पर एक्शन होना चाहिए। इसके साथ ही कुछ लोग पुलिसवालों को दोबारा से ट्रेनिंग देने के लिए बोल रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस पुलिसवाले को बेशर्म कह रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version