कल का मौसम 12 August 2026: पहाड़ों पर मौसम का रौद्र रूप दिखना शुरू हो गया है। क्या उत्तराखंड, क्या हिमाचल और क्या जम्मू कश्मीर, ऐसे-ऐसे नजारे सामने आ रहे है। जिसे देख रूह कांप जा रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो चमोली का बताया जा रहा है जहां बादल फटने से पानी का बहाव तेजी से आ गया।
बहाव इतना था कि कई टन भारी लोहे के पुल के साथ-साथ ट्रक और जेसीबी बहा ले गया है। वहीं मैदानी इलाकों में भी स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए आपको बताते है कल का मौसम 12 August 2026 कैसा रहने वाला है?
पहाड़ी राज्यों में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप
विभाग के मुताबिक 12 अगस्त से जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। यह गतिविधि 17 अगस्त तक जारी रह सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी 12 और 13 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड में 11 से 13 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा राज्य में 11 से 17 अगस्त के बीच गरज-चमक और बिजली गिरने जैसी गतिविधियां भी हो सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर भूस्खलन, जलभराव और सड़क बाधित होने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में मौसम खराब होने पर पहाड़ी मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचना बेहतर होगा।
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान में 12 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके पीछे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र प्रमुख मौसम गतिविधियों में से एक है। इससे निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। प्रशासन और आम लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
बिहार में मचेगा मौत का तांडव
बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बिहार में कल की बात करें तो कई जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मालूम हो कि आकाशीय बिजली के कारण मौत की खबरें सामने आ रही है। कल के मौसम की बात करें तो छपरा, आरा, बक्सर, बेगूसराय समेत कई जगहों पर आईएमडी की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
