कल का मौसम 13 September 2026: बिहार समेत इन राज्यों में अगले 24 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण, मौसम विभाग की चेतावनी से दहशत में लोग, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 13 September 2026: 13 सितंबर को बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और खराब मौसम का दौर देखने को मिल सकता है।

कल का मौसम 13 September 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 13 September 2026: देश के कई हिस्सों मौसम का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। 13 सितंबर को बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और खराब मौसम का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच लोगों को अगले 24 घंटे सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ताजा मौसम रिपोर्टों के मुताबिक कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है। चलिए आपको बताते है देशभर में कल का मौसम 13 September 2026 कैसा रहने वाला है?

बिहार में अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील

बिहार में 13 सितंबर को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में पानी भरने और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है।

राज्य के कई हिस्सों में पहले से बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में तेज बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम खराब होने पर लोगों को घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। आईएमडी के मुताबिक आरा, बक्सर, सासाराम, छपरा, बेगूसराय, भागलपुर, गया समेत कई जगहों पर आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया है।

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

बिहार के अलावा पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी-गरज की स्थिति बन सकती है। पश्चिम बंगाल को लेकर 13 सितंबर तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट भी सामने आया है।

इसके अलावा देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी मानसूनी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। स्थानीय मौसम परिस्थितियों के आधार पर बारिश की तीव्रता में बदलाव देखने को मिल सकता है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम का अलर्ट

पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब होने पर सड़क पर सफर करने वालों को खास सावधानी बरतनी होगी। जोशीमठ और मुक्तेश्वर जैसे इलाकों में भी 13 सितंबर को बारिश और गरज-चमक की संभावना दर्ज की गई है। हिमाचल में भी 13 सितंबर को कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार कांगड़ा में इस दिन मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

Exit mobile version