कल का मौसम 20 September 2026: सितंबर के महीने में देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी रह सकता है। विभाग ने एक बार फिर तेज बारिश और गरज-चमक से जनजीवन प्रभावित हो सकता है, तो कहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक जलभराव जैसी स्थिति सामने आ सकती है।
जिसके बाद विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक तेज़ हवाओं (40-60 किमी/घंटा) और मध्यम बारिश (5-15 मिमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की बहुत अधिक संभावना है।
इन राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना
रिपोर्ट में जिन राज्यों का उल्लेख किया गया है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा शामिल हैं। कुछ इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। साथ ही विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बिहार और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार और झारखंड में बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। बिहार के लिए 20 सितंबर के मौसम पूर्वानुमान में बारिश की संभावना का उल्लेख है। झारखंड में भी बारिश और कुछ स्थानों पर तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। विभाग ने छपरा, गोपालगंज, आरा, बक्सर, सासाराम, बेगूसराय, भागलपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पहाड़ी राज्यों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान यात्रा करने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। पहाड़ी सड़कों पर खराब मौसम के कारण यात्रा प्रभावित हो सकती है। अगर उत्तराखंड की बात करें तो विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
साथ ही आईएमडी ने आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी देखी गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है।
