कल का मौसम 21 June 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दिया है। लेकिन अल नीनो की वजह से मानसून का असर कम देखने को मिल रहा है। इसी बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। जिसने लोगों को टेंशन बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो आने वाले दिनों में तापमान 40 से नीचे रहने की उम्मीद है।
इसके अलावा कई जगहों पर झमाझम बारिश के साथ तेज तूफान देखने को मिल सकता है। वहीं बिहार समेत कई जगहों पर भी आसमानी आफत का कहर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही पहाड़ों पर भी स्थिति चिंताजनक हो सकती है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 21 June 2026 कैसा रहने वाला है?
दिल्ली – बिहार में झमाझम बारिश बढ़ाएगी मुसीबत
देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मूड चेंज हो रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिन के समय तो दिल्ली में गर्म का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। हालांकि तापमान 40 के नीचे बना हुआ है।
अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो विभाग ने राजघाट, लोधी रोड, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पालम, नरेला, पीतमपुरा, प्रगति मैदान, कुतुब मीनार समेत कई जगहों पर तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अगर बिहार की बात करें तो वहां दो मौसम देखने को मिल रहा है। कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है तो कई जगहों पर झमाझम बारिश और आसमानी आफत ने टेंशन बढ़ा रखी है। विभाग की तरफ से छपरा, आरा, भागलपुर, बक्सर, सासाराम समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पहाड़ों पर दिखेगा मौसम का रौद्र रूप
गर्मी की छुट्टियों के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रूख कर रहे है। इसके अलावा उत्तराखंड में भी चारधाम यात्रा जारी है। विभाग ने पहाड़ों पर अलर्ट जारी कर दिया है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटा जा सके।
आईएमडी के मुताबिक चमोली, यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, भीमताल समेत कई जगहों पर आईएमडी ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की संभावना है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
आईएमडी के मुताबिक 21 से 23 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार, जो 60 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है) चलने की संभावना है।
21 से 23 जून के दौरान पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है, साथ ही 24 जून को पश्चिमी राजस्थान में तेज़ हवाएं (30-40 किमी/घंटा की रफ़्तार, जो 50 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है) और 24 से 26 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में भी तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
