कल का मौसम 21 March 2026: बिहार समेत इन जगहों पर होगी मौत की बारिश, तो कई इलाकों में तेज तूफान, बिजली गिरने से मचेगा हाहाकार; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 21 March 2026: आईएमडी के ताज़ा पूर्वानुमान के कई राज्यों में तेज़ बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

कल का मौसम 21 March 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 21 March 2026: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। आईएमडी के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 21 मार्च 2026 को कई राज्यों में तेज़ बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। खासतौर पर बिहार, पूर्वी भारत और कुछ उत्तर भारतीय राज्यों में मौसम का मिजाज खतरनाक बना रह सकता है।

बिहार, झारखंड समेत कई जगहों पर विभाग ने तेज बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पहाड़ों पर विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए और सावधानियां बरतने के लिए कहा है। बता दें कि विभाग ने बर्फबारी, बादल फटने और भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में मौसम का मिजाज कब रहने वाला है?

बिहार समेत इन इलाकों में आसमानी आफत का कहर

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20 मार्च तक छिटपुट गरज-चमक, बिजली और तेज़ हवा जारी रहने की संभावना है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। मध्य भारत और पूर्वी भारत में 21 मार्च तक छिटपुट गरज-चमक और तेज़ हवा जारी रहने की संभावना है। साथ ही मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में 21 मार्च और पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 20 और 21 मार्च को कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।देश के कई हिस्सों में व्यापक स्तर पर गरज-चमक के साथ तूफान आने और पश्चिमी विक्षोभ के लगातार आने के कारण, अगले एक सप्ताह के दौरान दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह के दौरान किसी भी प्रकार की भीषण गर्मी की लहर की आशंका नहीं है।

पहाड़ों पर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – कल का मौसम 21 March 2026

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20 मार्च, असम और मेघालय में 20 और 24 मार्च, अरुणाचल प्रदेश में 24 मार्च और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 और 21 मार्च को कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 21 मार्च को कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की भी संभावना है। 20 मार्च को असम और मेघालय में तथा 21 और 22 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 21 और 24 मार्च को असम और मेघालय में तथा 24 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है। 21 मार्च को त्रिपुरा में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। छिटपुट से छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ (30-50 किमी प्रति घंटा) तक की संभावना है।

 

 

Exit mobile version