कल का मौसम 24 May 2026: उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फीले तूफान और बारिश का रेड अलर्ट, तो इन इलाकों में आसमानी आफत से मचेगा हाहाकार, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 24 May 2026: देशभर में दो अलग-अलग मौसम का मिजाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ हीटवेव तो दूसरी तरफ बर्फबारी का अलर्ट है।

कल का मौसम 24 May 2026

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

कल का मौसम 24 May 2026: देशभर में दो अलग-अलग मौसम का मिजाज देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव का कहर इस कदर जारी है कि लोग घरों में निकलने से घबरा रहे है। सुबह से सूरज देवता आग उगल रहे है। तो दूसरी तरफ पहाड़ों पर बर्फीले तूफान ने टूरिस्टों और स्थानीय लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

बता दें कि देशभर में मौसम का मिजाज ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में तो ऐसी गर्मी हो रही है मानो बाहर निकल जाओ तो जल के राख हो जाओगे। वहीं अगर पूर्वोतर की बात करें तो वहां भी मौसम में ठंडक बनी हुई है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 24 May 2026 कैसा रहेगा?

उत्तराखंड, हिमाचल में मौसम का दिखा तांडव – कल का मौसम 24 May 2026

पहाड़ों पर मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। जिसे देखकर अलग ही सुकुन मिल रहा है। दरअसल पहाड़ों पर अभी भी बारिश और बर्फबारी की दौरा जारी है। इसी बीच रोहतांग पास में बीते दिन बर्फीले तूफान के कारण कई पर्यटक फंस गए। इसके अलावा तेज बारिश और बर्फबारी का दौर भी जारी है। इसी बीच आने वाले दिनों में भी विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वहीं अगर उत्तारखंड की बात करें तो केदारनाथ, बद्रीनाथ, सोनप्रयाग, रूद्रप्रयाग, यमुनोत्री, गंगोत्री, कर्णप्रयाग समेत कई जगहों पर तेज बारिश, बर्फबारी और भू्स्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है। गौरतलब है कि ही हाल ही में केदारनाथ में एक हादसा हो गया था। जिसकी वजह से श्रद्धालु फंस गए थे। जिसे देखते हुए विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

पूर्वोतर में भी मौसम का बदला मिजाज

पूर्वोतर मे भी मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। भीषण गर्मी के बीच पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रहा है। विभाग के मुताबिक सिक्किम में 24 से 27 मई तक तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मनीपुर, अरूणाचल प्रदेश, में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा अगर दक्षिण की बात करें तो 24 से 26 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) की संभावना है।

इसके अलावा अगले 7 दिनों के दौरान मध्य भारत में, पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत में 23 से 26 मई तक और उत्तर-पश्चिमी भारत में 24 से 29 मई तक उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

 

 

 

 

Exit mobile version