कल का मौसम 29 March 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेज से बदल रहा है, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक, विभाग के अलर्ट ने सबको चौंका दिया है। उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसमें 29 और 30 मार्च को चरम गतिविधि होने की संभावना है और 30 मार्च 2026 को कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी वर्षा/बर्फ़बारी होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में ओलावृष्टि, वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में इस सप्ताह कई स्थानों पर वर्षा के साथ गरज, बिजली और तेज़ हवा चलने की संभावना है।
दिल्ली समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश
आईएमडी के मुताबिक देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली की बात करें तो विभाग ने सुबह के समय – हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा), दोपहर से पहले – हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा), दोपहर बाद – हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा), शाम के समय – हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की उम्मीद है।
इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान, पूर्वी मध्य प्रदेश में 30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान, विदर्भ में 30 मार्च से 3 अप्रैल के दौरान और छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों के दौरान छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक के झोंकों के साथ) की संभावना है।
पहाड़ों पर आईएमडी का रेड अलर्ट जारी
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम ने एक बार फिर खतरनाक रूप ले लिया है। आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में तेज बारिश, बर्फबारी और भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विभाग के मुताबिक केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, देवप्रयाग, रूद्रप्रयाग, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं हिमाचल की बात करें तो विभाग ने चंबा, डलहौजी, धर्मशाला, हमीरपुर, कल्पा, कांगड़ा समेत कई जगहों पर तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। जम्मू कश्मीर में भी स्थिति बेहद चिंताजनक बन गई है, साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
पूर्वोतर में भी बदलेगी मौसम का मिजाज
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में इस सप्ताह छिटपुट बारिश के साथ-साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 29 मार्च से 3 अप्रैल तक और असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है।
