कल का मौसम 3 May 2026: दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक, भयंकर बारिश, तूफान, भूस्खलन से आयेगा प्रलय! तो इन जगहों पर मचेगा हाहाकार, चेक करें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 3 May 2026: देशभर में मौसम की आंख मिचौली शुरू हो चुकी है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। जिसने टेंशन बढ़ा दी है।

कल का मौसम 3 May 2026

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

कल का मौसम 3 May 2026: देशभर में मौसम की आंख मिचौली शुरू हो चुकी है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बिहार, यूपी में तो आसमानी आफत ने कई जिंदगियां छीन ली है। वहीं विभाग की तरफ से एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं राजधानी दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों में मौसम का आतंक जारी रहेगा।

विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मैदानी इलाकों के साथ -साथ पहाड़ों पर भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बता दें कि विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड में भूस्खलन और तेज बारिश की संभावना जताई है। साथ ही चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम कल का मौसम 3 May 2026 कैसा रहेगा?

दिल्ली, उत्तराखंड समेत इन इलाकों में विभाग का अलर्ट जारी

दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राजधानी में अगले दो दिन अलर्ट जारी कर दिया है। अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने चांदनी चौक, पूसा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सफदरजंग,  जहांगीरपुरी समेत कई जगहों पर विभाग ने बहुत हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

विभाग न  इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। वहीं अगर उत्तराखंड की बात करें यहां बीते कई दिनों से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत कई जगहों पर भूस्खलन, ओलावृष्टि और तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा कल का मौसम 3 May 2026

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासतौर पर दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी।

पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और हरियाणा के करनाल, अंबाला, पंचकूला जैसे क्षेत्रों में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। यहां आंधी और बारिश का असर अधिक देखने को मिल सकता है। साथ ही इस दौरान विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

 

Exit mobile version