कल का मौसम 31 July 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। विभाग ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, गुजरात, असम, ओडिशा और मध्य प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।
वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा भी जताया गया है। चलिए आपको बताते है कल का मौसम 31 July 2026 कैसा रहने वाला है?
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बता दें कि आईएमडी ने बिहार के कई जिलों में तेज बारिश के साथ बिजल गिरने और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग छपरा, आरा, बक्सर, बेगूसराय, भागलपुर, सासाराम, बोधगया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहावना
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका भी है। विभाग की तरफ से दिल्लीवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि आने वाले दिनों में राजधानी का मौसम का खुशनुमा होने जा रहा है।
पहाड़ी राज्यों में बढ़ी मुश्किलें
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन, चट्टानें गिरने और सड़कें बंद होने का खतरा बना हुआ है। कई संवेदनशील इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बिना जरूरत पहाड़ी मार्गों पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है। अगर उत्तराखंड की बात करें तो आईएमडी ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमौली, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर बारिश, भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही केदारनाथ यात्रा को भी रोक दिया गया है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश
असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड में भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कई नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है। बता दें कि असम में बाढ़ से त्राहि-त्राहि मची हुई है। जानकारी के मुताबिक 60 से अधिक लोगों की जान चली गई है। लाखों लोग बेघर हो गई है। इसके अलावा पूर्वोतर में स्थिति लगातार चिंताजनक हो रही है।
