कल का मौसम 5 September 2026: वीकेंड पर जलमग्न हो जाएगी दिल्ली! यूपी, बिहार में बाढ़ से मचेगी भयंकर तबाही, देखें पहाड़ों का वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 5 September 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने कई राज्यों की चिंता बढ़ा दी है।

कल का मौसम 5 September 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 5 September 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने कई राज्यों की चिंता बढ़ा दी है।यूपी, बिहार में तो कई जिले जलमग्न हो रहे है। लाखों लोगों पर रहने का संकट मंडराने लगा है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो यहां भी स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है।

इसी बीच आईएमडी ने दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी मूसलाधार बारिश के अलर्ट ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 5 September 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का रेड अलर्ट 

आईएमडी ने वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। अगल दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने पूसा, दिल्ली युनिवर्सिटी,

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, चांदनी चौक, पीतमपुरा, पालम, नरेला, प्रगति मैदान, राजघाट समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो गाजियाबाद, गुरूग्राम फरीदाबाद समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

यूपी के कई जिले होंगे जलमग्न

उत्तर प्रदेश में आसमानी आफत का कहर लगातार जारी है। देश के कई जिले जलमग्न हो गए है। प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईएमडी के मुताबिक श्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 8 सितंबर के बीच वहां भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। बता दें कि बनारस, प्रयागराज समेत राज्य के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हो चुके है। विभाग ने बलिया, गोरखपुर, बनारस, प्रयागराज समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गाय है।

बिहार के 8 जिले बाढ़ से प्रभावित

आईएमडी के अनुसार भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ चुके है। इसके अलावा पटना समेत कई इलाकों में गंगा और सोन का पानी निचले क्षेत्रों तक पहुंच गया है। वहीं पटना के गांधी घाट और हाथीदह में गंगा के जलस्तर को लेकर विशेष चिंता जताई गई है। वहीं विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

 

 

Exit mobile version