कल का मौसम 7 March 2026: दिल्ली समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी से मचेगा कोहराम, तो इन इलाकों में बारिश, बर्फबारी का अलर्ट; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 7 March 2026: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मार्च की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है।

कल का मौसम 7 March 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 7 March 2026: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मार्च की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस साल मार्च से मई के बीच सामान्य से ज्यादा गर्मी और हीटवेव (लू) पड़ सकती है। तेज धूप और सूखी हवाओं के कारण दिन में गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। बता दें कि मार्च में ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। इसके अलावा पहाड़ों पर और कई राज्यों में विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

दिल्ली समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी से मचेगा कोहराम

देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी, नरेला, पालम, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, प्रगति मैदान, पीतमपुरा, कुतुब मीनार, राजघाट समेत कई जगहों पर विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। देश के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि मैदानी इलाकों में सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री ओडिशा के झारसुगुड़ा में दर्ज किया गया है। वहीं IMD ने सौराष्ट्र-कच्छ, गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्म लू चलने की चेतावनी भी दी है।

इन जगहों पर भीषण बर्फबारी, बारिश का अलर्ट जारी – कल का मौसम 7 March 2026

7 से 12 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में छिटपुट से लेकर हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना है; हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7 से 12 मार्च के दौरान भी यही स्थिति रहेगी। 7 से 9 मार्च के दौरान ओडिशा में छिटपुट से लेकर मध्यम वर्षा के साथ गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 8 से 10 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

झारखंड में 8 और 9 मार्च को, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 9 और 10 मार्च को, बिहार में 9 से 11 मार्च के दौरान; जम्मू-कश्मीर में 9 और 10 मार्च को गरज और बिजली के साथ, अरुणाचल प्रदेश में 8 से 12 मार्च के दौरान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 12 मार्च के दौरान यही स्थिति रहेगी।

Exit mobile version