कल का मौसम 11 June 2026: दिल्ली में झमाझम बारिश, तूफान से मचेगा मौत का तांडव, तो उत्तराखंड में भूस्खलन, बादल फटने का अलर्ट, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 11 June 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। साथ ही सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कल का मौसम 11 June 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 11 June 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक बार मौसम करवट लेने जा रहा है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। इसके अलावा पहाड़ों पर तो आसमानी आफत का अलग ही कहर देखने को मिल रहा है।

स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। आलम यह है कि प्रशासन लगातार चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और सावधानियां बरतनें की बात कर रहा है। इसके अलावा कई राज्यों में विभाग की तरफ से तूफान मौसम का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 11 June 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का अलर्ट

दिल्लीवासियों को जल्द गर्मी से राहत मिलने जा रही है। सबसे खास बात है कि विभाग ने कल के लिए राजधानी और एनसीआर में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सावधानियां बरतने की बात कही गई है।

अगर दिल्ली में कल का मौसम देखें तो विभाग ने लोधी रोड, राजघाट, सफदरजंग, चांदनी चौक, नरेला, पालम, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन,  समेत कई जगहों पर ज़ोरदार सतही हवाएँ, बहुत हल्की से हल्की बारिश, बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफ़ान की संभावना है। वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो यहा भी विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड में आसमानी आफत का मचेगा तांडव

आसमानी आफत का कहर पहाड़ों पर भी देखने को मिल रहा है। विभाग के मुताबिक “11 जून और 12-14 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में, 10-13 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 11 जून तथा 13-14 जून को उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (रफ़्तार 40-50 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है।

इसके अलावा, 14-16 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में तेज़ हवाएं (रफ़्तार 30-40 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 50 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है। उत्तराखंड की बात करें तो यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, ओली, भीमताल समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है, तथा 11 और 12 जून, 2026 को गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएँ (50-60 किमी/घंटा) चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। अगले 5-7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) होने की संभावना है, तथा केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

Exit mobile version