---Advertisement---

Hanuman Jayanti पर इन चमत्कारी मंत्रों का करें जाप, सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी

हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान के मंत्रों का जाप करेंगे तो आपको भी सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति होगी। मंत्रों के जाप से देवी देवता है बहुत ही जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं ऐसे में इस मौके पर आप भी हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए उनके खास मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 6, 2023 10:14 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hanuman Jayanti: 6 अप्रैल को देशभर में हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। हनुमान भक्त इस दिन भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि विधान से पूजा करते हैं। बता दें कि, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था। यही कारण है कि इस दिन को हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है। हर साल हनुमान जयंती 6 अप्रैल को मनाई जाती है।

मंत्रों का करें जाप

अगर इस दिन भक्त हनुमान जी की विधि-विधान अनुसार पूजा करते हैं तो भक्तों के सारे काम बनने लग जाते हैं और हर प्रकार का कष्ट दूर हो जाता है। इसी के साथ उनके जीवन में सुख समृद्धि का आगमन भी होता है। अगर आप भी हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान के मंत्रों का जाप करेंगे तो आपको भी सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति होगी। मंत्रों के जाप से देवी देवता है बहुत ही जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं ऐसे में इस मौके पर आप भी हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए उनके खास मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

इन बातों का रखें खास ध्यान

हनुमान जी के मंत्रों का जाप करने के लिए आपको तन मन से पवित्र होकर एक लाल रंग की ऊनी आसन पर बैठना चाहिए। इसके बाद आप हनुमान जी के चित्र या मूर्ति के सामने शुद्ध देसी घी का दिया जला का विधि विधान से पूजा करें। इसके बाद अपनी मनोकामना मानकर मंत्र को रुद्राक्ष या मूंगे की माला से जपना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि, जब आप हनुमान जी के मंत्र का जाप करें तो उस समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए।

Also Read: BJP Foundation Day: 44वें स्थापना दिवस की खास तैयारियां, PM नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं में आज फूंकेंगे जान

हनुमान जी का मंत्र

अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहम्
दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम् |
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशम्
रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि ||

Hanuman Ji Mantra Lyrics (हनुमान जी का प्रिय मंत्र)-
ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः

यश-कीर्ति के लिए हनुमान मंत्र-

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।

शत्रु पराजय के लिए हनुमान मंत्र-

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय रामसेवकाय रामभक्तितत्पराय रामहृदयाय लक्ष्मणशक्ति भेदनिवावरणाय लक्ष्मणरक्षकाय दुष्टनिबर्हणाय रामदूताय स्वाहा।

सर्वदुःख निवारणार्थ – श्री हनुमान मंत्र-

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय आध्यात्मिकाधिदैवीकाधिभौतिक तापत्रय निवारणाय रामदूताय स्वाहा।

सर्वरुपेण कल्याणार्थ हनुमान मंत्र-

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय देवदानवर्षिमुनिवरदाय रामदूताय स्वाहा।

धन-धान्य आदि सम्पदा प्राप्ति के लिए हनुमान मंत्र-

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय भक्तजनमनः कल्पनाकल्पद्रुमायं दुष्टमनोरथस्तंभनाय प्रभंजनप्राणप्रियाय महाबलपराक्रमाय महाविपत्तिनिवारणाय पुत्रपौत्रधनधान्यादिविधिसम्पत्प्रदाय रामदूताय स्वाहा।

Also Read: Realme के 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC के सामने गर्मी का भी छूटता है पसीना! 1197 रुपए की EMI पर अभी खरीदें

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026

Good Friday Myths and Folklore

अप्रैल 3, 2026

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

Mahavir Jayanti 2026

मार्च 31, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026