---Advertisement---

Akshaya Tritiya 2023 के मौके पर घर से निकाल फेंके ये चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस दिन कुछ चीजों को घर से निकाल देना चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 13, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में बहुत खास होता है। वहीं इस दिन पूजा अर्चना करने से भक्तों के जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती है। बता दें, इस बार अक्षय तृतीया का दिन 22 अप्रैल 2023 है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए। वहीं कुछ उपाय भी है, जो इस दिन करना चाहिए। बता दें, अक्षय तृतीया के दिन कुछ चीजों को घर से निकाल कर फेंक देना बहुत जरूरी है। इससे घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है। वहीं जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं, किन चीजों को घर से निकालने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

टूटी हुई झाड़ू को निकालें बाहर

मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन घर से टूटी हुई झाड़ू निकाल लें। इससे जातकों के जीवन पर सुख समृद्धि का आगमन होता है। वहीं मां लक्ष्मी भी अपनी कृपा जातकों पर बरसाती है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन घर से टूटा हुआ झाड़ू निकाल दें।

टूटे-जूते चप्पल घर से निकाल दें

अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ होता है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। इस दिन घर से सभी टूटे हुए जूते चप्पल बाहर निकाल दें। ये सभी चीजें दरिद्रता का प्रतीक है। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन घर से जूते चप्पल निकाल दें। इससे घर में सुख समृद्धि का वास होता है। वहीं मां लक्ष्मी की कृपा घर के लोगों पर बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

घर में लाएं शुभ चीजें

अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन खरीदारी करने का भी योग होता है। कहते हैं, इस दिन अच्छी चीजों को घर में लाने से सुख समृद्धि का वास होता है। इसलिए इस दिन शुभ चीजों को घर में लाएं। वहीं गणपति महराज की फोटो घर में लाएं। इससे घर में सुख समृद्धि का वास होता है। वहीं व्यक्ति के जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

साफ सफाई का रखें विशेष ध्यान

हर दिन घर के साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। वहीं अक्षय तृतीया के दिन घर के साफ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। वहीं घर में मुख्य द्वार पर कचड़े का डिब्बा न रखें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। वहीं इससे घर में सुख समृद्धि का आगमन होगा। इसलिए इस दिन साफ सफाई का ध्यान काफी बेहतर ढंग से रखें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Baisakhi 2026

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026