---Advertisement---

Delhi News: WCD के डिप्टी डायरेक्टर पर गिरी गाज, मृत दोस्त की बेटी से रेप का है आरोप, CM केजरीवाल ने किया सस्पेंड

Delhi News: दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को CM केजरीवाल ने सस्पेंड कर दिया है। डिप्टी डायरेक्टर पर रेप का आरोप है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 21, 2023 1:20 अपराह्न | Updated: अगस्त 21, 2023 2:57 अपराह्न

CM Arvind kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग के एक बड़े अधिकारी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की गाज गिरी है। CM केजरीवाल ने अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए सस्पेंड कर दिया है। आरोप है की अधिकारी ने एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया है।

मामला संज्ञान में आने के बाद केजरीवाल सरकार ने अधिकारी को तुरंत निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं CM केजरीवाल ने आज शाम तक मुख्य सचिव से इसकी रिपोर्ट भी मांगी है।

मृत दोस्त की बेटी के साथ रेप का आरोप

दरअसल, दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पर एक नाबालिग से बलात्कार का आरोप लगा है। बताया जा रहा है की नाबालिग, डायरेक्टर के ही मृत दोस्त की बेटी है। इस संबंध में डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ बुराडी पुलिस स्टेशन में FIR भी दर्ज की गई है।

आरोपी अधिकारी की तलाश में जुटी पुलिस

FIR में अधिकारी की पत्नी को भी आरोपी बनाया गाय है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी डिप्टी डायरेक्टर की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है की पुलिस, बुराडी के शक्ति एन्क्लेव में स्थिति डिप्टी डायरेक्टर के घर भी पहुंची, लेकिन अधिकारी घर पर नहीं था। पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपी की तलाश कर रही है।

2020 में हुआ था पीड़िता के पिता का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता 12वीं की छात्रा है और अभी दिल्ली के सिविल लाइन इलाके में रह रही है। पीड़िता के पिता का निधन अक्टूबर, 2020 में हुआ था। जिसके बाद आरोपी उसे अपने घर पर ले गया था। वह तब से उसके परिवार के साथ रह रही थी।

बताया जा रहा है की इसी दौरान पीड़िता के साथ कई बलातकार किया गया। इस मामले के सामने आने के बाद दिल्ली सरकार में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 11 Feb 2026

फ़रवरी 10, 2026

Chandrika Gera Dixit

फ़रवरी 10, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 9, 2026