---Advertisement---

G-20 Summit: PM Modi के इस प्लान से दुनिया को लग सकता है झटका, जानें क्यों भारत आ रहे पुतिन

भारत में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर ये कहा जा रहा है कि रूस की तरफ से सहभागिता निभाने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर भारत आ सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 14, 2023 1:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

G-20 Summit: भारत में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन इस साल सितंबर महीने में होगा। सरकार के द्वारा इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि इस शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शिरकत कर सकते हैं। वहीं भारत की तरफ से ये कहा जा रहा है कि रूस में 9-10 सितंबर को आयोजित होने वाले ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम की तारीख में बदलाव जी-20 की वजह से किया गया है। अब ये शिखर सम्मेलन 12 से 15 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। ऐसे में अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। फिलहाल अभी तक कहीं से ये आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि पुतिन भारत में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

रूस G20 में करेगा भागीदारी

रूस के एक न्यूज़ एजेंसी का कहना है कि ” साल 2020 और 2021 की तरह ही इस साल भी अपनी भागीदारी जी20 के बैठक में जारी रख सकता है। लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि इस बैठक को लेकर नहीं हुई है। बता दें कि पिछली बार जी20 बैठक का आयोजन इंडोनेशिया में किया गया था। इस बैठक में रूस के विदेश मंत्री वीडियो लिंक के माध्यम से जुड़े थे। ऐसे में भारत में आयोजित होने वाले जी 20 की इस बैठक में वीडियो लिंक नहीं बल्कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद आकर सहभागिता देंगे।

ये भी पढ़ें: Australia PM India Tour: भारत ने दिखाई INS Vikrant की ताकत, एंथनी अल्बनीज रह गए

रूस-यूक्रेन के युद्ध को लेकर हुई थी बैठक

मार्च के महीने में भारत में ही जी20 के तहत कई विदेशी मंत्री शामिल हुए थे। इस बैठक का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में किया गया था। विदेश मंत्रियों ने इस बैठक में सबसे पहले रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर चर्चा की थी। कई देशों के विदेश मंत्रियों का ये कहना था कि रूस और यूक्रेन के युद्ध को केवल भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ही खत्म करवा सकते हैं। ऐसे में पीएम मोदी को आगे आकर दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर पहल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कौन है बेहद खूबसूरत Trainee SI Naina Kanwal, जिसे कर लिया गया है गिरफ्तार

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026