---Advertisement---

Delhi Fire: दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, दमकल की 24 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Delhi Fire: दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार रात एक जूता बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 17, 2023 11:37 पूर्वाह्न

Delhi Fire
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Fire: दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र (Narela industrial area) में मंगलवार रात एक जूता बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने भीषण आग पर काबू पाया।

दमकल की 24 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

अधिकारियों के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद दमकल की 24 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, आगजनी की इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने बताया ​है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। अभी तक की जांच में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी हो चुकी है आगजनी की घटनाएं

बता दें कि इससे पहले नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में एक नवंबर 2022 को भी आग लगने की भीषण घटना सामने आई थी। उस समय नरेला स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी थी। आग सुबह के समय अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी थी। आग की उस घटना में 18 लोग घायल हुए थे। आग में फंसे लोगों को फायरकर्मियों में रेस्क्यू कर बचा लिया था। आग को बुझाने में 10 फायर टेंडर को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। घटना के समय फैक्ट्री में 300 कर्मचारी काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली सरकार का ये प्लान बदल देगा राजधानी का पूरा नक्शा, CM केजरीवाल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 11 Feb 2026

फ़रवरी 10, 2026

Chandrika Gera Dixit

फ़रवरी 10, 2026