---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता मामले में एक और गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए, एक नाबालिग

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक इस मामले में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 25, 2023 10:33 पूर्वाह्न

Manipur Violence
Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: हिंसा की आग में सुलग रहे मणिपुर में अभी तक शांति बहाल नहीं हो पाई है। बीते तीन महीनों से यहां हिंसा जारी है। वहीं, बीते दिनों मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता मामले के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अब तक इस मामले में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें से एक नाबालिग है।

पुलिस रिमांड पर भेजे गए सभी आरोपी

पुलिस ने खुद इस बात की जानकारी दी है। मणिपुर पुलिस ने ट्वीट कर बताया, ” वायरल वीडियो मामले में 1 किशोर समेत सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 4 मई 2023 को 2 महिलाओं के वायरल वीडियो के संबंध में आज एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया। सभी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।” पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है।

वीडियो बनाने वाला फोन भी बरामद

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी का फोन भी बरामद कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि ये वही फोन है जिससे वीडियो बनाया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर हिंदुस्तान टाइम्स को ये जानकारी दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी का फोन बरामद कर लिया गया है। ये वही फोन हो सकता है जिससे वीडियो बनाया गया था। फिलहाल इसे जांच के लिए साइबर सेल के पास भेजा गया है।

क्या है मामला ?

बता दें कि मणिपुर में हिंसा के बीच 19 जुलाई को एक वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो दो कुकी महिलाओं की नग्न परेड (Manipur Naked Parade) का था। आरोप था की सैकड़ों लोगों की भीड़ ने पहले महिलाओं की नग्न परेड करवाई, इसके बाद उनका रेप किया।

इस वीडियो के सामने आने के बाद मणिपुर में तनाव और बढ़ गया था। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। अब तक इस मामले में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026