---Advertisement---

Asia Cup 2023: इस भारतीय क्रिकेटर ने कुछ इस तरह मनाया अपने शतक का जश्न , वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इसके दीवाने

Asia Cup 2023: भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ शतक ठोककर इसका जश्न शानदार अंदाज में मनाया। शुभमन ने 133 गेंद खेलते हुए कुल 121 रनों की पारी खेली।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 16, 2023 12:50 अपराह्न

shubhman 10..
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए एशिया कप के सुपर मुकाबले में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम ने भारत को 6 रनों से हराकर एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में अपनी पहली जीत दर्ज की। अब ऐसे में भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस मैच में शतक जड़ दिया। शुभमन गिल की एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने शतक लगाने के बाद जश्न मनाया है।

शुभमन गिल ने शानदार अंदाज में मनाया जश्न

भारत के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल ने हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा है। आपको बता दें कि शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए 8 चौकें और 5 छक्कों की मदद से 133 गेंदों में 121 रनों का स्कोर बनाया। शुभमन ने इस पारी का जश्न एक ख़ास अंदाज में मनाया। आपको बता दें कि शुभमन की एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रही है जिसमें वह शतक को पूरा करने के बाद सर झुकाते है और फिर हेलमेट को चूमते हैं। उनके इस अंदाज को देखकर हर कोई खुश है।

बांग्लादेश ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

आपको बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच कोलंबो में खेले गए मैच में बांग्लादेश कि टीम ने भारत को 6 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मैच में बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफ़िज़ुर रहमान ने शानदार बॉलिंग करते हुए 3 विकेट अपने नाम कर लिए। टॉस हराकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाये जिसके जवाब में भारत की पूरी टीम 49.5 ओवर में 259 रन पर ढेर हो गयी।

8 वीं बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम कोलंबो में खेले जाने वाले फाइनल में कुल 8 वीं बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी।आपको बता दें कि अबतक भारत और श्रीलंका के बीच 8 बार एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जा चूका है जिसमें भारत ने 5 बार तो वहीं श्रीलंका की टीम ने 3 बार खिताब जीतने में सफलता पायी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026