---Advertisement---

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: करोड़ों के मालिक होने के बाद भी इन कदावर नेता के पास नहीं है कोई कार, नाम देख चौक जाएंगे आप

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हलफनामे में बताया है कि साल 2022-23 में उनकी सालाना इनकम 32 लाख 63 हजार 573 रुपए रहा। साथ ही, मुख्यमंत्री ने ये भी दर्शाया है कि उनके पास कोई कार नहीं है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पास 1.40 करोड़ की चल संपत्ति है और 5.43 करोड़ रुपये के खेत, मकान जैसी अचल संपत्ति है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: नवम्बर 1, 2023 6:21 अपराह्न | Updated: नवम्बर 1, 2023 8:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी चरम पर है। इस सबके बीच अभ्यर्थी चल और अचल संपत्ति का लेखा-जोखा चुनाव आयोग से साझा कर रहे हैं। फिलहाल तमाम पार्टियों के नेताओं द्वारा नामांकन पत्र भरा चुका है। इसी के साथ ये नेता हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी साझा किए हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नामांकन पत्र जमा करने के लिए इस बार अभ्यर्थियों को छह दिन मिले थे। बहरहाल, आगे बढ़ने से पहले ये जानकारी हो कि मध्य प्रदेश में एक ही चरण में सभी 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पास नहीं है कोई कार

मध्य प्रदेश में फिर से कमलनाथ मुख्यमंत्री के तौर पर सत्ता में वापसी करना चाहते हैं। इसे उनके तमाम राजनीतिक गतिविधियों को देखकर समझा जा सकता है। कमलनाथ ने भी नामांकन पत्र जमा कर दिया है। इसमें कमलनाथ ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। उसकी मानें तो कांग्रेस पार्टी के इस कद्दावर नेता के पास 71 करोड़ 58 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी हैं। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने हलफनामे में बताया है कि साल 2022-23 में उनकी सालाना इनकम 32 लाख 63 हजार 573 रुपए रहा। साथ ही, मुख्यमंत्री शिवराज ने ये भी दर्शाया है कि उनके पास कोई कार नहीं है। शिवराज सिंह के पास एक रिवॉल्वर है। इनकी कुल संपत्ति 3.21 करोड़ की है।

गृह मंत्री के पास 1.40 करोड़ रुपये की कुल चल संपत्ति

इसके अलावा ऐसे और कई दिग्गज नाम है जिनके पास कोई कार नहीं है कि जानकारी सामने आई है। जानने से पहले ये जान लें कि मध्य प्रदेश की सत्ता में नरोत्तम मिश्रा का कद काफी ऊंचा है। इनके हलफनामे में जो बातें कही गई है उसे जानकर आप चौक जाएंगे कि नेता जी तो प्रदेश के गृह मंत्री हैं फिर उनके पास भला कैसे कोई कार नहीं होगी। बहरहाल, इसे जानने से पहले ये भी जानकारी होनी चाहिए कि नरोत्तम मिश्रा के पास 1.40 करोड़ की चल संपत्ति है और 5.43 करोड़ रुपये के खेत, मकान जैसी अचल संपत्ति है। उनके द्वारा साझा दी गई जानकारी में बताया गया है कि उनके हाथ में 50 हजार रुपए कैश हैं, लेकिन उनके पास भी कोई कार नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026