---Advertisement---

राजस्थान में हुआ कैबिनेट का विस्तार, राज्यपाल कलराज मिश्र ने इन मंत्रियों को दिलाई शपथ; देखें पूरी सूचि

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद भाजपा की ओर से भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद भजन लाल शर्मा ने अशोक गहलोत के बाद राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली थी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 30, 2023 3:55 अपराह्न

Rajasthan Cabinet Expansion
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद भाजपा की ओर से भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद भजन लाल शर्मा ने अशोक गहलोत के बाद राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली थी। उनके साथ सूबे के दो उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद वैरवा ने भी पद व गोपनियता की शपथ ली थी। इसके बाद से लगातार राजस्थान कैबिनेट के विस्तार को लेकर अटकलें चल रही थी जिस पर आज विराम लग गया है। बता दें कि राज्यपाल कलराज मिश्रा ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से चुनकर आए कई वरिष्ठ विधायकों को कैबिनेट मंत्री के पद व गोपनियता की शपथ दिलाई है। इसमें डॉ किरोड़ी लाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मदन दिलावर, अविनाश गहलोत व अन्य कई वरिष्ठ विधायकों के नाम शामिल हैं।

कैबिनेट में शामिल हुए ये विधानसभा सदस्य

राजस्थान में सीएम भजन लाल शर्मा की कैबिनेट का विस्तार हुआ है। इसके तहत राज्यपाल कलराज मिश्र ने कैबिनेट मंत्री के रुप में किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी व सुमित गोदारा जैसे दिग्गज नेताओं को कैबिनेट मंत्री के पद व गोपनियता की शपथ दिलाई है।

इन विधायकों ने ली राज्य मंत्री के पद की शपथ ली

राजस्थान के महामहिम कलराज मिश्र ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ राज्य मंत्रियों को भी पद व गोपनियता की शपथ दिलाई है। इसके तहत झाबरा सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, संजय शर्मा, हीरा लाल नागर और गौतम कुमार ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली है। बता दें कि सुरेंद्र पाल सिंह टीटी राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं जहां 5 जनवरी को वोटिंग होना है। ऐसे में वो विधायक बनने से पहले ही मंत्री बनने वाले पहले नेता के रुप में सामने आए हैं।

इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

12 कैबिनेट मंत्री व 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के बाद राजस्थान सरकार में 5 राज्यमंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें ओटाराम देवासी, डॉ. मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, केके बिश्नोई और जवाहर सिंह बेढ़म जैसे विधायक शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

Rain Alert 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

Rain Alert 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026