---Advertisement---

Gujarat Board 12th Result 2024: GSEB ने जारी किए बोर्ड परीक्षा के परिणाम, जानें कैसे चेक करें रीजल्ट

Gujarat Board 12th Result 2024: देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 9, 2024 10:56 पूर्वाह्न

Gujarat Board 12th Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

Gujarat Board 12th Result 2024: देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो रहे हैं। इसी क्रम में आज गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने भी राज्य में आयोजित किए गए 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार जीएसईबी की ओर से आज साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

गुजरात बोर्ड द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर जाकर अपना रीजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को रिजल्ट लिंक पर जाकर अपना सीट नंबर दर्ज करना होगा जिसके बाद 12वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर सामने आ जाएगी।

रीजल्ट चेक करने के लिए अपनाएं ये तरीका

गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज सुबह 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। इसके तहत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने 4 लाख से ज्यादा छात्र (477392 छात्र) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड परीक्षा का परिणाम देखने के लिए छात्रों को इन स्टेप्स का पालन करना होगा।

बोर्ड परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा। इसके बाद जीएसईबी एचएससी (कक्षा 12) परिणाम 2024 लिंक को क्लिक करना होगा।

जीएसईबी एचएससी (कक्षा 12) लिंक क्लिक करने के बाद छात्र अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सब्मिट करें। इसके बाद जीएसईबी बोर्ड परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

खुशी से झूम उठीं छात्राएं

गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) द्वारा बोर्ड परीक्षा के नतीजों को जारी करने के बाद छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

गुजरात के ढोलकिया स्कूल की छात्राएं इस दौरान अपने नतीजों का जश्न मनाती हुई नजर आईं। इस स्कूल के 9 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में 99.99% अंक हासिल किए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026