---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: Chhath से पहले बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कैसा रहेगा दिल्ली, लखनऊ के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। जिसके कारण सुबह और शाम के वक्त ठंड बढ़ गई है। हालांकि दोपहर के वक्त अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 3, 2024 1:03 पूर्वाह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: बिहार के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक Chhath महापर्व पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जाता है। जिसे देखते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले पटना के गंगा घाट का जायजा लिया था। इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार में Chhath से पहले मौसम ने पुर्वानुमान जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार 4 नवंबर से बिहार में मौसम बदलने की उम्मीद है और सुबह, शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस हो सकती है। गौरतलब है कि छठ व्रत रखने वाली महिलाएं सुबह शाम के वक्त गंगा नदी में खड़ी रहती है और सूर्य भगवान को अर्घ्य देती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने दिल्ली, लखनऊ समेत कई राज्यों के लिए Aaj Ka Mausam का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

कैसा रहेगा Delhi में Aaj Ka Mausam

बता दें कि दिल्ली में सुबह के समय ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह के समय रोड पर कई लोग चादर ओढ़कर निकल रहे है। हालांकि दिन चढ़ते- चढ़ते गर्मी अपने असली रूप में प्रकट हो जा रही है जिसके कारण दिल्लीवासियों को अभी भी गर्मी का एहसास हो रहा है। विभाग द्वारा दी जानकारी के अनुसार कुछ दिन और मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। वही 15 नवंबर के बाद से दिल्ली में ठंड बढ़ने की उम्मीद है (Aaj Ka Mausam )।

UP में भी मौसम ने लिया यूटर्न

आपको बताते चले कि यूपी में भी मौसम एक बार फिर यूटर्न लेने की सोच रहा है। गौरतलब है कि यूपी में भी सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है, हालांकि बाकी राज्यों की तरह यहां भी दोपहर के वक्त गर्मी लग रही है। वहीं अगर राजधानी लखनऊ की बात करें तो लखनऊ में अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी है। विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए मौसम ऐसा ही रहने वाला है। हालांकि 15 नवंबर के बाद मौसम ठंडा होना शुरू हो जाएगा।

Tamil Nadu में होगी जोरदार बारिश

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने तमिलनाडु के 19 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई है। जिसमे धर्मपुरी, सलेम, नमक्कल समेत कई राज्य शामिल है। हालांकि यह बारिश अभी भी रूकने के मूड नें नहीं दिख रही है। विभाग के अनुसार 7 नवंबर तक कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026