---Advertisement---

मुख्यमंत्री Ladli Behna Yojana के तहत महिलाओं के खाते में नहीं आए 3000 रुपये, क्या सीएम मोहन यादव की एक और बात जुमला निकली?… उमंग सिंघार का तगड़ा अटैक

Ladli Behna Yojana: कांग्रेस ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को लेकर बीजेपी सरकार की ओर से दी गई जानकारी पर सवाल उठाते हुए इसे लाखों बहनों के साथ धोखा बताया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि लाडली बहनों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया गया है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 23, 2025 9:41 अपराह्न

Ladli Behna Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश में जिस लाडली बहना योजना की लोग तारीफ करते नहीं थकते थे, अब वह चर्चा का विषय बन गई है। इसलिए गांव से लेकर विधानसभा तक इस योजना पर बहस तेज हो गई है। चर्चा थी कि पिछले विधानसभा चुनाव में इस योजना का सीधा फायदा भाजपा को हुआ था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि Ladli Behna Yojana के तहत लाभार्थियों को दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। लेकिन महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा है कि योजना की राशि बढ़ाने और नए नाम जोड़ने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इस बयान के बाद राज्य की सियासत में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री Ladli Behna Yojana क्या है?

दरअसल, साल 2023 में मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना को लागू करने से राज्य की महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार आया है। इसके अलावा उन पर निर्भर बच्चों की अच्छी देखभाल करने में भी मदद मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक राज्य की 1.29 करोड़ महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिल पाया है। वहीं, मुख्यमंत्री Ladli Behna Yojana के तहत हर महीने इन महिलाओं के खाते में सीधे 1250 रुपये की रकम आती रही है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इस योजना के लाभार्थियों के खाते में हर महीने की 10 तारीख को पैसे ट्रांसफर किए जाने लगे हैं।

मुख्यमंत्री Ladli Behna Yojana का चुनाव में दिखा असर

गौरतलब है कि इस योजना का असर पिछले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में देखने को मिला था। जिसमें बीजेपी की बंपर जीत ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी थी। जिसे लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, BJP की सत्ता में वापसी की राह में मददगार बनकर उभरी है। माना जाता रहा है कि इस योजना से बीजेपी आधी आबादी यानी महिला मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही।

इसके बाद देश के कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी इस तरह की योजनाओं की बात की गई। यहां तक कि कई राजनीतिक दलों के घोषणापत्र में भी सत्ता में वापसी के बाद इस तरह की योजनाओं को लागू करने की बातें कही गई हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में संपन्न हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव हैं। जहां हर किसी ने ऐसी योजनाओं की बात की। लेकिन Madhya Pradesh जहां से ये योजना पूरे देश में फैली, वहां अब इस योजना को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जिसे जानकर आपके मन में भी सवालों के बादल उमड़ने लगेंगे।

Ladli Behna Yojana: भाजपा सरकार क्या अपनी बात से पलट गई?

मध्य प्रदेश विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मध्य प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने और नई लाडली बहनों के नाम जोड़ने का कोई प्रस्ताव नहीं है। जबकि हाल ही में CM Mohan Yadav देवास में यह कहते नजर आए थे कि वे इस योजना की राशि को 3 हजार रुपए प्रतिमाह तक ले जाएंगे।

लेकिन अब Ladli Behna Yojana को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उससे सरकार की कथनी और करनी में साफ अंतर सामने आ गया है। अब इसके बाद विपक्ष हमलावर हो गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस के सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विधानसभा में लाडली बहना योजना को लेकर लिखित सवाल पूछे थे। जिसके जवाब में सरकार ने कहा कि फिलहाल लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।

Ladli Behna Yojana: कांग्रेस ने बताया जनता के साथ धोखा

इधर, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को लेकर बीजेपी सरकार की ओर से दी गई जानकारी पर सवाल उठाते हुए इसे लाखों बहनों के साथ धोखा बताया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि लाडली बहनों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया गया है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने उन्हें 3 हजार रुपए देने का वादा किया था, लेकिन फिलहाल मौजूदा राज्य सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

उमंग सिंघार आगे कहते हैं कि मंत्री ने खुद इसकी पुष्टि की है। वे इस बात से भी नाराज दिखे कि लाडली बहना का रजिस्ट्रेशन लंबे समय से बंद है, जिसके कारण पात्र होने के बाद भी महिलाओं का नाम नहीं जोड़ा जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि भाजपा ने सिर्फ चुनाव जीतने के लिए Ladli Behna Yojana का सहारा लिया था।

ये भी पढ़ें: रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता ने AB PM-JAY की तारीफ करते हुए कही ये बातें, जानें किन प्राइवेट अस्पतालों में मिलता है 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026