---Advertisement---

JDU-BJP या JDU-RJD? किस गठबंधन के सहारे CM की कुर्सी तक दोबारा पहुंच सकते हैं Nitish Kumar? सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बिहार में सत्ता के शीर्ष पर काबिज Nitish Kumar की साख में गिरावट आई है। एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री की पसंद के रूप में नीतीश कुमार से आगे निकल गए हैं। वहीं सम्राट चौधरी और चिराग पासवान भी दावेदारी पेश करते हुए नीतीश कुमार के लिए सिरदर्द बन रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 18, 2025 11:53 पूर्वाह्न

Nitish Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Nitish Kumar: राजनीति संभावनाओं का खेल है और यही वजह है कि यहां समीकरण बदलते देर नहीं लगता। शीर्ष पर बैठा शख्स कब नीचे आ जाए और जद्दोजहद कर रहा शख्स कब सत्ता के शीर्ष पर पहुंच जाए, इसकी तसदीक कर पाना असंभव है। ये तमाम चर्चा बिहार पॉलिटिक्स के इर्द-गिर्द छिड़ी संभावनाओं को लेकर हो रही है। दरअसल, नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। सी-वोटर का सर्वे आया है जिसमें बिहार सीएम मुख्यमंत्री की पसंद के रूप में खिसक कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। Nitish Kumar से पहले तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर बाजी मारते नजर आ रहे हैं।

ऐसे में बड़ा सवाल है कि C-Voter सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक नीचे खिसकते नजर आ रहे नीतीश कुमार की नैया कैसे पार हो सकती है? JDU-BJP या JDU-RJD में कौन सा गठबंधन नीतीश कुमार को दोबारा सत्ता के शिर्ष तक पहुंचा सकता है? इन्हीं संभावनाओं के इर्द-गिर्द बात करते हुए हम आपको सर्वे रिपोर्ट के बारे में बताएंगे।

सीएम नीतीश कुमार को लेकर सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

हालिया समीकरण के लिहाज से राजद बिहार के मजबूत सिंगल पार्टी के रूप में उभर रही है। बीजेपी भी इस कड़ी में मजबूती से आगे निकल रही है। ये नीतीश कुमार के लिए झटके के समान है। लगभग दो दशक से बिहार की सत्ता में भागीदार बने नीतीश कुमार की साख अब दाव पर है। C-Voter सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक Nitish Kumar 15 फीसदी समर्थन के साथ मुख्यमंत्री बनने की पसंद में तीसरे नंबर पर हैं। तेजस्वी यादव को 36 फीसदी, प्रशांत किशोर को 17 फीसदी लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। सम्राट चौधरी और चिराग पासवान क्रमश: 13 और 6 फीसदी लोगों की पसंद बन चौथे और पांचवे स्थान पर काबिज हैं। सी-वोटर सर्वे रिपोर्ट Nitish Kumar की कम होती लोकप्रियता के पुख्ता सबूत के रूप में सामने आ रहा है। हालांकि, राजनीति में पुख्ता रूप से कुछ भी कहना सही नहीं है।

किस गठबंधन के सहारे CM की कुर्सी तक दोबारा पहुंच सकते हैं Nitish Kumar?

सर्वे रिपोर्ट का जिक्र करें तो तेजस्वी यादव की तेजी से बढ़ती धाक पर मोहर लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सर्वे और वास्तविकता एक सिक्के के दो पहलू हैं जिनसे नकारा नहीं जा सकता। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि Nitish Kumar की नैया किस गठबंधन के सहारे पार लगेगी? सी-वोटर सर्वे रिपोर्ट की देखें तो तेजस्वी यादव 36 फीसदी लोगों के समर्थन से मुख्यमंत्री के लिए शीर्ष पसंद बने हैं। वहीं नीतीश कुमार को 15 फीसदी लोगों का समर्थन मिला है। NDA खेमा से सम्राट चौधरी 13 और चिराग पासवान को 6 फीसदी लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं।

ऐसे में अगर पूरा समीकरण जोड़ें तो नीतीश और तेजस्वी के साथ आने से माहौल JDU-RJD का बन सकता है और इनकी राह खुल सकती है। वहीं सीएम नीतीश, सम्राट और चिराग पासवान तीनों मिलकर भी तेजस्वी यादव के आंकड़े 36 फीसदी से कम हैं। ऐसे में सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक Nitish Kumar का राजद के साथ जाना उनकी नैया पार लगा सकता है। एक और ध्यान देने योग्य बात है कि यदि नीतीश कुमार BJP के साथ भी बने रहते हैं, तो चेहरा वही होंगे और फिर उन्हें मजबूती से तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर को टक्कर देकर अपने लिए राह बनानी होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026