---Advertisement---

‘भारत अब न्यूक्लिर ब्लैकमेल नहीं..,’ ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM Modi ने ऑन कैमरा Pakistan को ललकारा, सेना की सौर्य व साहस पर बड़ी बात बोल गए प्रधानमंत्री

ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM Modi ने साफ तौर पर पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा है कि भारतीय सेना अलर्ट पर है। यदि भारत पर कोई हमला हुआ तो इसे एक्ट ऑफ वार माना जाएगा और ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 12, 2025 8:29 अपराह्न | Updated: मई 13, 2025 12:36 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: बगैर किसी लाग-लपेट के साफ-साफ शब्दों में पीएम मोदी ने आज पाकिस्तान को ललकारा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत अब न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा। ईंट का जवाब पत्थर से देने के तर्ज पर पीएम मोदी ने दुश्मनों को ललकारते हुए बड़ी बात कह दी है। PM Modi ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा है कि आतंकियों पर हुए वार का बदला लेने के लिए पाकिस्तान ने हम पर वार किया, लेकिन हमने पाकिस्तान के सीने पर वार किया। इसके अलावा भी पीएम मोदी ने कई सारी बातें कही हैं जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM Modi ने ऑन कैमरा Pakistan को ललकारा

भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद राष्ट्र के नाम संबोधन कर कहा कि “हम सभी ने बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम दोनों देखा है। मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को सशस्त्र बलों, हमारी खुफिया एजेंसियों, हमारे वैज्ञानिकों को हर भारत वासी की ओर से सलाम करता हूं।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई थी उसने देश, दुनिया को झकझोर दिया था। छुट्टियां मना रहे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर उनके परिवार, उनके बच्चों के सामने बेरहमी से मार डाला यह आतंक का बहुत विभत्स चेहरा था, क्रूरता थी। यह देश के सद्भाव को तोड़ने की घिनौनी कोशिश भी थी। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से यह पीड़ा बहुत बड़ी थी। इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश, हर राजनीतिक दल, एक स्वर में आतंक के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी है। आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।”

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि “न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात, 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है। भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों, उनके ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक प्रहार किया। आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है लेकिन जब देश एकजुट होता है, राष्ट्र प्रथम की भावना से भरा होता है तो फौलादी फैसले लिए जाते हैं, परिणाम लाकर दिखाए जाते हैं।”

भारत ने पाकिस्तान के सीने पर किया वार

करारी कार्रवाई का जिक्र करते हुए PM Modi ने कहा कि “भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान घोर निराशा में घिर गया था। पाकिस्तान बौखला गया था और इसी बौखलाहट में उसने एक और दुस्साहस किया। आतंक पर भारत की कार्रवाई का साथ देने के बजाय पाकिस्तान ने भारत पर ही हमला करना शुरू कर दिया। पाकिस्तान ने हमारे स्कूल, कॉलेज, गुरुद्वारों, मंदिरों और सामान्य नागरिकों के घरों को निशाना बनाया। उन्होंने हमारे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें पाकिस्तान खुद बेनकाब हो गया। दुनिया ने देखा कि कैसे पाकिस्तान के ड्रोन्स और मिसाइलें भारत के सामने तिनके की तरह बिखर गई थी। भारत के सशक्त एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें आसमान में ही नष्ट कर दिया। पाकिस्तान की तैयारी सीमा पर वार की थी लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार कर दिया।”

PM Modi ने कहा कि “जब पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारत की मिसाइलों, ड्रोन ने हमला हमला बोला तो आतंकी संगठनों की इमारतें ही नहीं उनका हौसला भी थर्रा गया। बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकाने एक प्रकार से ग्लोबल आतंक की युनिवर्सिटी रही है। दुनिया में कहीं पर भी जो बड़े आतंकी हमले हुए हैं उन सब के तार कहीं न कहीं आतंक के इन्हीं ठिकानों से जुड़े हैं। चाहे 9/11 हो या भारत में दशकों से जो बड़े-बड़े आतंकी हमले हुए हैं उन सबके तार कहीं न कहीं आतंक के इन्हीं ठिकानों से जुड़े हैं। आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था इसलिए भारत ने आतंक के ये हेडक्वार्टर उजाड़ दिए। भारत के इन हमलों में 100 से अधिक आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया।”

PM Modi का साफ संदेश – भारतीय सेना के आगे आतंक के आकाओं ने टेके घुटने

ताबड़तोड़ कार्रवाई और भारतीय सेना के सौर्य का जिक्र करते हुए PM Modi ने कहा कि “भारत के ड्रोन, मिसाइलों ने सटीकता से हमला किया, पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेस को नुकसान पहुंचाया जिसपर पाकिस्तान को बहुत घमंड था। भारत ने पहले 3 दिनों में ही पाकिस्तान को इतना नुकसान पहुंचाया जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था। भारत की आक्रमक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते तलाशने लगाय़ इसी मजबूरी में 10 मई की दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे DGMO को संपर्क किया, तब तक हम बड़े पैमाने पर आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर चुके थे, पाकिस्तान के सीने में बसाए गए आतंकी अड्डों को हमने खंडहर बना दिया था। इसलिए जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई कि उसकी ओर से आगे कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा तो भारत ने भी उसपर विचार किया।”

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि “कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा। हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे।”

हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब देगा भारत

साफ तौर पर PM Modi ने कहा है कि “भारत की तीनों सेनाएं अलर्ट पर हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद अब ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ भारत की नीति है। ऑपरेशन सिंदूर ने एक नई लकीर खींच दी है। अगर भारत पर हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, हम अपने तरीके से अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे।”

पीएम मोदी ने दुश्मनों को ललकारते हुए कहा है कि “भारत का मत एकदम स्पष्ट है। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता। मैं आज विश्व समुदाय को भी कहूंगा कि हमारी नीति रही है कि अगर पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद पर ही होगी, अगर पाकिस्तान से बात होगी तो POK पर ही होगी। शांति का मार्ग भी शक्ति से होकर जाता है। मानवता शांति और समृद्धि की तरफ बढ़ें, हर भारतीय शांति से जी सके, विकसित भारत के सपने को पूरा कर सके इसके लिए भारत का शक्तिशाली होना बहुत जरूरी है। आवश्यकता पड़ने पर इस शक्ति का इस्तेमाल भी जरूरी है। पिछले कुछ दिनों में भारत ने यही किया है। मैं एक बार फिर भारत की सेना और सशस्त्र बलों को सलाम करता हूं।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026