---Advertisement---

ख्वाबों ख्यालों से क्यों बाहर नहीं आ पा रहे है पाक के पूर्व मंत्री Bilawal Bhutto, बोले – ‘इस बार जंग हुई तो ट्रंप भी…’

Bilawal Bhutto: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान इतना बौखलाया हुआ है कि कुछ भी बोल दे रहा है। बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ फिर जहर उगला है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 11, 2025 1:19 अपराह्न

Bilawal Bhutto
Follow Us
---Advertisement---

Bilawal Bhutto: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान इतना बौखलाया हुआ है, कहीं भी कुछ भी बोल दे रहा है, अब देखिए ना भारत की देखादेखी पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ एक डेलीगेशन को विदेश भेजा है, जिसकी अगुवाई पाक के पूर्व मंत्री Bilawal Bhutto कर रहे है। इस दौरान पूर्व मंत्री ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि अगर इस बार दोनों देशों के बीच जंग हुई तो ट्रंप भी नहीं रोक पाएंगे। जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पाकिस्तान और बिलावल भुट्टों जैसे लोग ख्वाबों ख्यालों से बाहर क्यों नहीं आ पा रहे है। चलिए आपको बताते है कि आखिर पूरा माजरा क्या है।

Bilawal Bhutto ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

पत्रिका के मुताबिक पाक के पूर्व मंत्री Bilawal Bhutto अमेरिका (United States Of America) ने मिडिल ईस्ट इंस्टीट्यूट में बातचीत के दौरान कहा कि “अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे रोक नहीं पाएंगे।” मालूम हो कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ गई थी, जिसके बाद खुद ट्रंप ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था कि भारत-पाक के बीच उन्होंने ही सीजफायर करवाया, हालांकि भारत ने साफ कर दिया था कि इसमे किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं है। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत को फोन किया था

सिंधु जल शंधि खत्म करने के बाद पाकिस्तान के छूटे पसीने

मालूम हो कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 28 निर्दौषों की जान चली गई थी, जो कश्मीर घूमने के लिए आए थे, जिसके बाद मात्र 24 घंटे के अंदर भारत ने पाक के खिलाफ सिंधु जल समझौते को खत्म कर दिया था, जिसके बाद ही लगातार गीदड़भभकी दे रहा है। वहीं अमेरिका के एक इंस्टीट्यूट में बातचीत के दौरान Bilawal Bhutto ने कहा कि “भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द करके बिल्कुल सही नहीं किया। कोई भी देश हो, छोटा या बड़ा, वो पानी के लिए लड़ने से पीछे नहीं हटेगा। अगर भारत ने सिंधु नदी का पानी रोका, तो यह दोनों देशों में युद्ध की वजह बन सकता है।”

हालांकि यह नया नहीं इससे पहले भी भुट्टों ने कहां था कि अगर पानी बंद किया तो खून बहेगा। गौरतलब है कि पाक लगातार भारत को गीदड़भभकी दे रहा है, हालांकि भारत को इससे कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है और उन्होंने साफ कहा है कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026