---Advertisement---

पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर हुआ बलोचिस्तान? मुनीर सेना के वरिष्ठ अधिकारी समेत कई सैनिकों पर फिर चला BLA का चाबुक; मची खलबली

Balochistan-Pakistan News: पाकिस्तान की मुट्ठी से बलोचिस्तान पर नियंत्रण लगातार खोता नजर आ रहा है। बलूच विद्रोहियों ने एक बार फिर पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी और कई सैनिकों को मौत के घाट उतारा है जिससे अंदरखाने खलबली मची है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 24, 2025 11:42 पूर्वाह्न

Balochistan-Pakistan News
Follow Us
---Advertisement---

Balochistan-Pakistan News: बलूच विद्रोहियों का कहर जारी है और फिर एक बार पाकिस्तानी सेना निशाने पर आई है। आजादी की मांग को लेकर लगातार PM शहबाज शरीफ और मुनीर सेना से टकरा रहे बलूच विद्रोहियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की ओर से मस्तुंग इलाके में किए आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जियाद सहित कई सैनिक मारे गए हैं। आसिम मुनीर की सेना पर लगातार हो रहा आत्मघाती हमला बलोचिस्तान से पाकिस्तान का नियंत्रण खत्म होने का संकेत है। बलूच विद्रोही लगातार अपनी मांग को आवाज देते हुए इस्लामाबाद में खलबली मचा रहे हैं और एक के बाद एक कई सैनिकों को मौत के घाट उतार रहे हैं।

मुनीर सेना के वरिष्ठ अधिकारी समेत कई सैनिकों पर फिर चला BLA का चाबुक!

आजादी की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रही बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) लगातार पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बना रही है। इस क्रम में फिर एक बार मुनीर सेना के वरिष्ठ अधिकारी पर हमला हुआ है। खबरों की मानें तो बलोचिस्तान के मस्तुंग इलाके में बलूच विद्रोहियों ने हमला कर मेजर जियाद सहित कई पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। ये घटना तब हुई जब मुनीर सेना प्रतिदिन की तरह रूटीन मार्च कर निकल रही थी। इसी दौरान एक विस्फोट हुआ और पाकिस्तानी सैनिकों के चिथड़े उड़ गए। Balochistan के मुस्तुंग इलाके में बलूच विद्रोहियों द्वारा किया गया ये हमला उनकी खीज को दर्शाता है। बलूची लोग अब पाकिस्तान की कैद से मुक्त होकर जीवन जीना चाहते हैं और इसी क्रम में एक के बाद एक कई हमलों को अंजाम दे रहे हैं।

बलोचिस्तान पर लगातार नियंत्रण खो रहा पाकिस्तान?

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि मुनीर सेना पर लगातार बलूच विद्रोहियों की पकड़ बढ़ती जा रही है। आज हुए आत्मघाती हमले से पहले भी बलूच विद्रोही कई मौकों पर मुनीर सेना को निशाने पर ले चुके हैं। पाकिस्तान के अवारन और क्वेटा में भी इसी तरह के हमले हुए थे, जहां दो अन्य मेजर मारे गए थे। इसके साथ ही दर्जनों पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई थी। ये दर्शाता है कि बलूच विद्रोहियों की पकड़ धीरे-धीरे मजबूत हो रही है। वहीं पाकिस्तानी सेना लगातार आत्मघाती हमलों का शिकार होकर मौत के घाट उतारी जा रही है। यही वजह है कि बलोचिस्तान पर पाकिस्तान का नियंत्रण कमजोर होने या खत्म होने की बातें कही जा रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026