---Advertisement---

Veer Bal Diwas पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए श्रवण, तो सीएम भगवंत मान हुए गदगद! 10 वर्षीय बच्चे के हौसले को किया सलाम

Veer Bal Diwas पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिरोजपुर निवासी 10 वर्षी श्रवण सिंह को सम्मानित किया है जिसको लेकर पूरे पंजाब में हर्ष की लहर है। सीएम भगवंत मान ने भी श्रवण की इस उपलब्धि पर उनके हौसले को सलाम किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 26, 2025 1:59 अपराह्न

Veer Bal Diwas
Follow Us
---Advertisement---

Veer Bal Diwas: फिरोजपुर वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल, आज वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों फिरोजपुर वासी 10 वर्षीय श्रवण सिंह को सम्मानित किया गया है। इसको लेकर पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है। सीएम भगवंत मान भी श्रवण सिंह की इस उपलब्धि को लेकर गदगद नजर आए हैं। पंजाब सीएम ने 10 वर्षीय श्रवण सिंह के देश के प्रति हौसले और जज्बे को सलाम करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम मान ने मासूम बच्चे की वीरता को प्रणाम करते हुए वीर बाल दिवस पर मिली उपलब्धि को सराहा है।

10 वर्षीय श्रवण सिंह को Veer Bal Diwas पर मिला सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न कोने से आने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया है। इस दौरान पंजाब के फिरोजपुर जनपद से आने वाले 10 वर्षी श्रवण सिंह भी राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों सम्मानित किए गए हैं। उन्हें प्रतीक चिन्ह और प्रोत्साहन पत्र मिला है जिसको लेकर पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है। दरअसल, श्रवण ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए भारती सेना के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों की सेवा की थी। 10 वर्षी बच्चे ने अपने घर से चाय-पानी और भोजन लाकर सैनिकों को उपलब्ध कराया था जो उनकी साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उनकी इसी तत्परता को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज वीर बाल दिवस पर उन्हें सम्मानित किया है जिसकी पूरे पंजाब भर में चर्चा है।

सीएम भगवंत मान ने भी श्रवण के जज्बे को किया सलाम

श्रवण सिंह की इस उपलब्धि को लेकर पूरे पंजाब में हर्ष का माहौल है। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गदगद भाव में 10 वर्षीय श्रवण के जज्बे को सलाम करते नजर आए।

मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “पंजाबियों के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि आज माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा हमारे ज़िला फ़िरोज़पुर के निवासी 10 वर्षीय श्रवण सिंह को ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। हमारे गुरुओं द्वारा दी गई शिक्षाओं पर चलते हुए, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान श्रवण सिंह ने घर से चाय-पानी और भोजन लाकर सैनिकों की जो सेवा की, वह काबिल-ए-तारीफ़ है। बच्चे के देश के प्रति हौसले और जज़्बे को सलाम।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026