---Advertisement---

Rahul Gandhi क्या कर रहे कॉपीराइट का उल्लंघन? जनरल नरवणे की किताब पर मचे घमासान के बीच पेंगुइन इंडिया के तल्ख रुख से उठे सवाल

Rahul Gandhi क्या जनरल नरवणे की किताब का जिक्र कर कॉपीराइट का उल्लंघन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की नोटिस के बाद पेंगुइन इंडिया के जवाब से ये सवाल तेजी से उठ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 12, 2026 12:19 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: संसद में एक किताब क्या लहराई कि मामला बेहद हाई प्रोफाइल हो गया। यहां बात जनरल मनोज मुकुदं नरवणे की अप्रकाशित किताब के संदर्भ में हो रही है जिसका जिक्र राहुल गांधी ने सदन में किया था। नेता प्रतिपक्ष ने लोकसभा में ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ का जिक्र कर डोकलाम और चीनी घुसपैठ का मुद्दा उछाला था। इसके बाद अप्रकाशित किताब सुर्खियों में आई।

दिल्ली पुलिस ने पेंगुइन इंडिया को नोटिस भी भेजा। पेंगुइन इंडिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अप्रकाशित किताब को बाहर निकालना कॉपीराइट का उल्लंघन बताया है। ऐसे में सवाल है कि क्या राहुल गांधी कॉपीराइट का उल्लंघन कर रहे हैं? क्या आगे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं? पेंगुइन इंडिया के तल्ख तेवर से ऐसे कई सवाल उठे हैं।

क्या Rahul Gandhi कर रहे कॉपीराइट का उल्लंघन? 

दरअसल, जनरल नरवणे की किताब सदन में लहराने के बाद राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पेंगुइन इंडिया को नोटिस जारी किया है। इसके बाद प्रकाशन हाउस ने जवाब दिया है। पेंगुइन इंडिया की ओर से कहा गया है कि अभी जनरल नरवणे की किताब प्रकाशित, वितरित या बिक्री के लिए जारी नहीं की गई है।

प्रकाशक का साफ तौर पर कहना है कि यदि किताब की कोई कॉपी बाहर घूम रही है तो वह बिना अनुमति के है। इसे कॉपीराइट का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे में राहुल गांधी यदि अप्राकिशत किताब को सदन में या मीडिया के समक्ष रख रहे हैं तो वे कॉपीराइट का उल्लंघन कर रहे हैं। यदि मामले में आगे कार्रवाई हुई तो राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर छिड़ा सियासी संग्राम!

फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी ऐसी किताब है जिसमें पूर्व आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे ने अपने अनुभव साझा किए हैं। इसी का कुछ अंश लेकर राहुल गांधी बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान संसद पहुंच गए। फिर उन्होंने किताब का हवाला देकर डोकलाम और चीनी घुसपैठ का जिक्र किया जिसके बाद सदन में गहमा-गहमी देखने को मिली। फिर राजनाथ सिंह व अन्य कई वरिष्ठ सदस्यों ने इसका विरोध किया।

राहुल गांधी इसे लेकर मीडिया के सामने भी आए। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर प्रकाशक पेंगुइन इंडिया को नोटिस जारी किया। इस नोटिस के बाद पेंगुइन इंडिया ने स्पष्ट किया है कि ये किताब अप्रकाशित किया जिसे बाहर निकालना कॉपीराइट का उल्लंघन है। इसी को लेकर फिर नए सिरे से हो-हल्ला मचा है और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ने की बात कही जा रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026