---Advertisement---

Rashifal 9 August 2026: रविवार को दूसरों की बात सुनने से बचें मेष राशि तो रिश्ते को संभाले वृष जातक, जानें आपके लिए क्या है सितारों की चाल

Rashifal 9 August 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए आखिर रविवार किस्मत में क्या बताया गया है और किसके लिए आज खतरा तो किसके लिए लकी दिन रहने वाला है। जानिए भाग्य का हाल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 9 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 9 August 2026: राशियों की दशा बदलने के साथ ही आपकी जिंदगी में परिवर्तन के योग आते हैं। कभी आपके लिए दिन खुशनुमा तो कभी दुखों के बदले आप पर घिर जाते हैं लेकिन इस सब के बीच यह जरूरी होता है कि आपकी किस्मत के तारे क्या बता रहे हैं। अगर आप बदलाव पर यकीन करते हैं और उसी लिस्ट में हैं तो आइए जानते हैं आपके लिए राशिफल 9 अगस्त 2026 में क्या खास बताया गया है। आर्थिक स्थिति से लेकर लव लाइफ और करियर के लिहाज से रविवार कैसा रहने वाला है जहां चंद्रमा वृष राशि की तरफ संचार करने वाला है।

Rashifal 9 August 2026 में मेष राशि की किस्मत

दूसरों की बात मानकर अगर आप कोई भी काम करते हैं तो इससे नुकसान हो सकता है। ऐसे में अपने दिल की बात को सुने बिना निवेश करने से पहले सावधान होने की जरूरत है। मेहमानों की आवाजाही से घर में प्रस्ताव बनी रहेगी लेकिन आपका दिन बेहतर बीतने वाला है।

वृष राशि के लिए कहां संभलना है जरूरी

वृष राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 9 अगस्त 2026 में किस्मत की बात करें तो बिजनेस में पार्टनर का साथ मिलने वाला है। हर एक चीज पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। किसी तीसरे के आने की वजह से आपका रिश्ता हमेशा के लिए खराब हो सकता है।

मिथुन राशि के लिए क्यों रविवार है रिस्की

मिथुन राशि के लिए अगर भाग्य की बात करें तो ऑफिस में आपको एनर्जेटिक महसूस करने के लिए काम पर ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस के काम का अत्यधिक बोझ आपको परेशान कर सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान संभव है।

कर्क राशि के लिए क्या है सलाह

कर्क राशि के जातक रविवार को परिवार से कोई तकरार ना लें। आप अपने काम को लेकर बाहर जाने की योजना अगर आप बना रहे हैं तो परिवार के साथ बनाए नहीं तो मुश्किलें आ सकती है। अपनों से बड़ों का ख्याल रखें नहीं तो दुख भरे दिन बीत सकते हैं। गाड़ी सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।

राशिफल 9 अगस्त 2026 में सिंह राशि की जानें किस्मत

सिंह राशि के जातक के लिए आंखों की परेशानी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। प्रदूषण से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। राशिफल 9 अगस्त 2026 में खर्चे पर कंट्रोल रखना जरूरी बताया गया है। नए दोस्त मिल सकते हैं लेकिन फिजूल खर्ची पर ध्यान देने से बचें।

 

क्यों कन्या राशि के लिए फायदेमंद है रविवार

कन्या राशि के जातक बच्चों की तरफ से मान सम्मान में वृद्धि हो सकता है। सेहत को ध्यान रखना जरूरी बताया गया है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और इसकी वजह से आपको फायदा भी हो सकता है और जो भी करें सोच समझकर करें।

तुला राशि को कहां है परेशानी

तुला राशि के जातक के लिए राशिफल 9 अगस्त 2026 की बात करें तो बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता सता सकती है। आज आपकी एनर्जी भरपूर रहने वाली है। बजट का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है नहीं तो पैसे को लेकर मुश्किलें आ सकती है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि के लिए क्यों मुश्किल है रविवार

वृश्चिक राशि के जातक आज बड़ी उपलब्धियां मिलने की संभावना है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए आज काफी अच्छा दिन है। छोटी-मोटी परेशानियों की वजह से कुछ मुश्किलें आ सकती है लेकिन कुल मिलाकर दिन मिला जुला रहने वाला है।

धनु राशि के लिए क्यों खास है रविवार

धनु राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 9 अगस्त 2026 की बात करें तो कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। मौसमी संबंधी बीमारियों से बचने की सलाह दी जाती है तो बिजनेस में लाभ मिलेगा और पार्टनर का सहयोग मिलने वाला है।

मकर राशि के लिए क्यों खतरनाक है राशिफल 9 अगस्त 2026

अगर किस्मत की बात करें तो धन आगमन के संकेत दिखाई दे रहे हैं। लक्ष्मी और गणेश की कृपा बनी रह सकती है। करियर के लिहाज से भी काफी अच्छा समय बताया गया है। सफलता मिलने की पूरी संभावना है तो बिजनेस में कहीं आप इन्वेस्ट करते हैं तो फायदा हो सकता है।

क्यों कुंभ राशि को हो सकता है फायदा

कुंभ राशि के लिए अगर राशिफल 9 अगस्त 2026 की बात करें तो करियर में सफलता मिलने के साथ-साथ बिजनेस में धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं। कोई भी काम करने से पहले बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना जरूरी है। रोमांस का माहौल बना रहेगा।

मीन राशि के लिए क्यों खास है दिन

मीन राशि के जातक दिल खोल कर अपनी बात करने में आज पीछे ना रहे। रविवार को पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बताने की सलाह दी जाती है। खर्च करने की संभावना है लेकिन आमदनी भी दोगुनी बढ़ने वाली है। नौकरी बदलने की अगर आप प्लानिंग कर रहे हैं तो आज आपके लिए समय उत्तम बताया गया है लेकिन जो भी करें सोच समझकर करें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

JPSC-JSSC Protest

अगस्त 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 8, 2026

Jharkhand News

अगस्त 8, 2026

Rain Alert 9 August 2026

अगस्त 8, 2026