---Advertisement---

Krishna Janmashtami 2026 का क्या है तुलसी और गणेश जी से कनेक्शन, पैसों से लेकर प्यार तक के लिए जानें एस्ट्रोलॉजर से उपाय

Krishna Janmashtami 2026: आखिर किस उपाय को करें जिससे आपको चौतरफा लाभ मिल सके और इसका परिणाम देखने को मिले। इस रात आपके लिए आर्थिक स्थिति से लेकर स्वास्थ्य और मन की सभी परेशानियों को भी दूर करने के लिए काफी हो सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2026 5:00 पूर्वाह्न

Krishna Janmashtami 2026
Follow Us
---Advertisement---

Krishna Janmashtami 2026: देश में कृष्ण जन्मोत्सव का खुमार देखा जा रहा है और अलग-अलग जगह पर झांकियां और प्रस्तुति को लेकर तैयारी है। घर में होने वाले पूजा पाठ और व्रत को लेकर भी एक अलग उत्साह देखा जा रहा है लेकिन क्या आपको पता है कृष्ण जन्माष्टमी का तुलसी और गणपति भगवान से क्या कनेक्शन है। आखिर कृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर आप कौन से उपाय को करते हैं जिससे स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक स्थिति और प्यार तक को फायदा हो सकता है। इसके लिए एस्ट्रोलॉजर ने एक वीडियो को जारी किया है जो आपके लिए मददगार हो सकता है।

कैसे करें प्रसाद को लेकर जरूरी उपाय

एस्ट्रोलॉजर ने बताया कि सबसे पहले रात के 12 बजे कान्हा जी को नहला कर उन्हें पीले वस्त्र पहनाए। इसके बाद मखाने की खीर और पंचामृत का भोग जरूर लगाना है। इस दौरान एस्ट्रोलॉजर ने कहा कि सभी भोग में तुलसी के पत्ते जरूर होने जरूरी है। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।

जानें कैसे आपकी मनोकामना होगी पूरी

कृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर प्रसाद अर्पित करने के बाद गणेश स्तोत्र का पाठ करना जरूरी है। भगवान गणेश जी की आराधना करनी है और उसके बाद कान्हा जी को धीरे-धीरे झूला झुलाते हुए मधुराष्टकम् का पाठ करते रहना है। इसके बाद पूजा होते ही कान्हा जी के कान में अपनी इच्छा बताए जो आप पूरा करना चाहते हैं। इतना ही नहीं इसके बाद कृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर आपको एक घी का दिया तुलसी के पौधे के पास भी जलाना है। इस दौरान आप अपनी इच्छा को दोहराते रहे। एस्ट्रोलॉजर ने बताया कि इससे आप जो भी मांग रहे हैं वह को जरूर पूरा होगा।

क्या है Krishna Janmashtmi 2026 के लिए जरूरी जाप

वहीं इसके साथ ही एस्ट्रोलॉजर ने यह भी बताया कि अगर प्यार से जुड़ी हुई कोई परेशानियां आपकी जिंदगी में है तो ओम क्लीं कृष्णाय नमः का जाप आपको 108 बार करना है। अगर पैसों से जुड़ी हुई कोई समस्या है तो ओम श्री हीं क्लीं कृष्णाय नमः का जाप आपको करना है। अगर आपकी मनोकामना हेल्थ या फिर जिंदगी में आ रही परेशानियों को लेकर है तो आपको पूजा करने के बाद “ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणतक्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः॥ का जाप 108 या फिर 51 बार करें।

आप भी कृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर इन उपायों को आजमा सकते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC Computer Recruitment 2026

सितम्बर 3, 2026

Rashifal 4 September 2026

सितम्बर 3, 2026

UP Election 2027

सितम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 September 2026

सितम्बर 3, 2026

Lucknow News

सितम्बर 3, 2026

Faiz Saifi

सितम्बर 3, 2026