---Advertisement---

Aaj ka Panchang 05 May 2023: आज बुद्ध पूर्णिमा, यहां जानें कब से कब तक है शुभ मुहूर्त

आज के पंचांग में हम आपको सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, शुभ-अशुभ मुहूर्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय, तिथि, राहु काल आदि की जानकारी देंगे। यहां पढ़िए आज का पूरा पंचांग।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मई 5, 2023 1:30 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

Aaj ka Panchang 05 May 2023
Follow Us
---Advertisement---

Aaj ka Panchang 05 May 2023: हिंदू पंचांग की सहायता से पंडित समय और काल की सटीक गणना करते हैं। पंचांग के समय के अनुसार ही लोग अपना शुभ काम करते हैं। आज के पंचांग में हम आपको सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, शुभ-अशुभ मुहूर्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय, तिथि, राहु काल आदि की जानकारी देंगे। यहां पढ़िए आज का पूरा पंचांग।

5 मई का पंचांग

आज दिनांक 5 मई और दिन शुक्रवार है। आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज सुबह 9:16 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इसके बाद व्यतिपात योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 9:40 तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। बता दें, वैशाक पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए आज बुद्ध पूर्णिमा भी मनाया जा रहा है। इसके अलावा आज कूर्मि जयंती भी है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

हिंदी पंचांग के अनुसार आज सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर सूर्योदय होगा। साथ ही शाम 6 बजकर 56 मिनट पर सूर्यास्त होगा। इसी तरह आज चंद्रोदय शाम 6 बजकर 45 मिनट पर होगा। आज चंद्रमा तुला राशि में संचार करेगा। अभी ग्रीष्म ऋतु चल रहा है।

आज का शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज सिद्धि योग सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक है। चित्रा नक्षत्र रात 9 बजकर 35 मिनट तक है। वहीं, स्वाती नक्षत्र रात 9 बजकर 40 मिनट तक है।

राहुकाल का समय

दिल्ली में आज सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक राहुकाल है। मुंबई में सुबह 10 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक, चंडीगढ़ में सुबह 10 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक, लखनऊ में सुबह 10 बजकर 24 मिनट से दोपहर 12 बजकर 03 मिनट तक, भोपाल में सुबह 10 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक, कोलकाता में सुबह 9 बजकर 55 मिनट से दोपहर 11 बजकर 33 मिनट तक, अहमदाबाद में सुबह 10 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक और चेन्नई में सुबह 10 बजकर 31 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक राहुकाल है।

ये भी पढ़ें: घर में चाहिए सुख-समृद्धि तो फॉलो करें ये Vastu Tips, नहीं होगी धन-दौलत की कमी

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

Leave a Comment