---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 10 October: एकादशी के दिन किस राशि के जातक की चमकेगी किस्मत और किसका है विदेश जाने का योग, जानने के लिए पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 October: हमारे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्र की चाल के अनुसार ही आकंलन किया जाता है, तो चलिए जानते हैं आज का पूरा राशिफल मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 10, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 10 October: हमारे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्र की चाल के अनुसार ही आकंलन किया जाता है, तो चलिए जानते हैं आज का पूरा राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज आपको अपने कार्य में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसके साथ ही आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को आज अपने परिजनों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। यदि आप अपने किसी काम को करना चाहते हैं। तो आज उसको आगे बढ़ा सकते हैं। आज आपको अपने काम में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अपने पार्टनर का सहयोग भी मिलेगा।

मिथुन राशि ( Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। आज आपको अपने पार्टनर से प्यार और सहयोग मिलेगा। तो वहीं आज आपको भारी धन लाभ भी हो सकता है।

कर्क राशि ( Cancer)


आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा और यदि आपने किसी योजना में धन लगाया है। तो आज आपको उसमें लाभ मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo)


सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। हालांकि लाख प्रयास करने के बाद भी आपको धन लाभ नहीं होगा। काम में तरक्की पाने के लिए भगवान का ध्यान करें।

कन्या राशि ( Virgo)


कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकुशल रहेगा। लेकिन आज आपको किसी पर भी आंख बंद कर कर भरोसा नहीं करना है। आज आपका सबसे करीबी ही आपको धोखा दे सकता है। इसलिए उस पर किसी भी तरह से भरोसा न करें।

तुला राशि ( Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन परोपकार से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आज आप किसी विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप वहां जाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज आपको उसमें शुभ सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातक काम के सिलसिले में आज यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों के परिणाम से आप असंतुष्ट रहेंगे। कार्य को लेकर नया विश्लेषण आप कर सकते हैं। इसके साथ ही आज आपको धन हानि भी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)


धनु राशि के जातकों का आज का दिन बहुत ही ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने पार्टनर के साथ खुश रहेंगे। इसके साथ ही प्रकृति से जुड़ने का भी आपको मौका मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)


मकर राशि के जातकों के लिए आज अपनी शिक्षा के प्रति थोड़ा रवैया ढीला रहेगा। जिसे उन्हें और भी फोकस करने की जरूरत है। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बड़ो से आपको मदद मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा प्राकृतिक चीजों के साथ अपने स्वास्थ्य को संतुलित करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से आपको रुके हुए कार्य भी आज बन सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा साथ ही पद की प्राप्ति भी आपको हो सकती है। ऑफिस का माहौल आपके कार्य के अनुसार रहेगा। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rose Day 2026

फ़रवरी 7, 2026

Leave a Comment