---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 1st October: महीने के पहले दिन किस राशि के जातक की चमकेगी किस्मत, किसे हो सकता है नुकसान, यहाँ देखें ताज़ा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1st October: आज हम आपको बताने वाले हैं कि 1 अक्टूबर यानी कि अक्टूबर महीने के पहले दिन आपका राशिफल कैसा रहने वाला है। वहीं रविवार का दिन आपके लिए किस तरह से खास होगा, जानें आज का राशिफल मेष राशि (Aries) आज यानी 1 अक्टूबर को मेष राशि के जातकों के ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 1, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 1st October: आज हम आपको बताने वाले हैं कि 1 अक्टूबर यानी कि अक्टूबर महीने के पहले दिन आपका राशिफल कैसा रहने वाला है। वहीं रविवार का दिन आपके लिए किस तरह से खास होगा, जानें आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)

आज यानी 1 अक्टूबर को मेष राशि के जातकों के ऊपर नकारात्मक प्रभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आपका कारोबार में विस्तार हो सकता है। लेकिन परिश्रम काफी ज्यादा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को आज धैर्य से काम लेना है किसी भी काम को जल्दी बाजी में नहीं करना है और ना ही किसी से व्यर्थ में विवाद करना है आज आपके ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां आ सकती हैं हालांकि आपको इसमें अपने मित्रों का सहयोग मिल सकता है इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि ( Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज मन परेशान हो सकता है क्रोध की वजह से आपके काम भी बिगड़ सकते हैं। इसलिए आज धर्म कर्म के काम में अपनी रुचि को बढ़ाएं, हो सके तो मीठा पान खाकर घर से बाहर निकले और सूर्य को जल चढ़ाएं।

कर्क राशि ( Cancer)


राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा लेकिन थोड़े से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं वहीं परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है इसके साथ ही आपका स्वास्थ्य भी आज ठीक रहेगा।

सिंह राशि ( Leo)

सिंह राशि के जातकों का अक्टूबर का पहला दिन काफी ज्यादा तनावपूर्ण रह सकता है। आपके बने काम भी बिगड़ जाएंगे। इसके साथ ही आपका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। अपने वाहन के रख –रखाव पर ध्यान दें और मन की शांति के लिए भगवान का ध्यान करें।

कन्या राशि ( Virgo)

कन्या राशि के जातकों का दिन आज नकारात्मक विचारों से भरा रहेगा। इसलिए आज नकारात्मक विचारों से बचें। आज आपके दांपत्य सुख में भी वृद्धि होगी। कला और संगीत के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है। कार्य क्षेत्र में परिश्रम थोड़ा ज्यादा रहेगा, संयम बनाए रखें।

तुला राशि ( Libra)


तुला राशि के जातकों का दिन आज आत्मविश्वास से भरा रहेगा। लेकिन आज आपका मन थोड़ा अशांत हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की संभावनाएं भी बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आज बढ़िया गुजरने वाला है। आज आपके रुके हुए काम बनेंगे। इसके साथ ही आज आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी और धन लाभ भी आपको आज हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातक आज अपनी भावनाओं को अपने वश में रखें और सोच समझकर किसी भी बात का फैसला लें।आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। घर में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। पार्टनर के साथ भी संबंध आपका अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा भारी हो सकता है। आज आपको मानसिक शांति नहीं मिलेगी।इसके साथ ही आज आपके कारोबार में परिवर्तन के साथ थोड़ी समस्याएं भी आ सकती हैं। लेकिन परिश्रम करते रहें सफलता जरूर मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का आज मन निराश और असंतोष रहेगा। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी आ सकता है। जिसकी वजह से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसलिए आज लड़ाई या विवाद भारी चीजों से दूरी बनाकर रखें और अपनी सेहत का ध्यान रखें

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का आज बनता काम बिगड़ जाएगा। इसके साथ ही आज आपको धन हानि होगी। वहीं मआपके स्वास्थ्य में भी कोई ठहराव नहीं होगा। आज आपकी तबीयत खराब हो सकती है। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले डॉक्टर से परामर्श से जरूर कर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Rashifal 29 March 2026

मार्च 28, 2026

Rashifal 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 8

मार्च 26, 2026

Rashifal 26 March 2026

मार्च 25, 2026

Rashifal 25 March 2026

मार्च 24, 2026

Leave a Comment