---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 20 October: नवरात्र के छठे दिन इन राशि के जातकों पर रहेगी माता रानी की कृपा, जानें आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 October: हमारे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्र की चाल के अनुसार ही आकंलन किया जाता है, तो चलिए जानते हैं आज का पूरा राशिफल मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 20, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 20 October: हमारे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्र की चाल के अनुसार ही आकंलन किया जाता है, तो चलिए जानते हैं आज का पूरा राशिफल

मेष राशि (Aries)


मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा यानी कि आज आपको धन लाभ भी हो सकता है। इसके साथ-साथ आपको धन हानि ही हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)


वृषभ राशि के जातकों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। आज व्यापार करने वाले लोगों को अपने व्यापार में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही नौकरी पेशा लोगों को भी आज अपनी नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

मिथुन राशि ( Gemini)


मिथुन राशि के जातक माता रानी की कृपा पाने के लिए सुबह-सुबह उनकी पूजा अर्चना करें। इसके साथ ही किसी गरीब को खाना खिलाएं। ऐसा करने से आपके रुके हुए काम बनेंगे साथी धन लाभ होगा।

कर्क राशि ( Cancer)

कर्क राशि के जातकों का दिन आज परिवार के साथ व्यतीत होने वाला है। आज आपके परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा इसके साथ ही आज आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि ( Leo)


आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बजट बनाकर चलने वाला रहेगा। आज आपको सोच समझकर अपना धन खर्च करना है।

कन्या राशि ( Virgo)

कन्या राशि के जातकों को लाख कोशिश करने के बाद भी धन लाभ नहीं होगा। आज भी कन्या राशि के जातकों को अपने कार्य में हानि होगी। इसके साथ ही उनका पूरा दिन आज बेकर जाएगा।

तुला राशि ( Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकुशल रहेगा। लेकिन आज आपको किसी पर भी आंख बंद कर कर भरोसा नहीं करना है। आज आपका सबसे करीबी ही आपको धोखा दे सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

नवरात्र के छठे दिन वृश्चिक राशि के जातकों पर माता रानी की कृपा रहेगी। आज लंबे समय से रुके हुए कार्य आपके बन सकते हैं। घर से निकलने से पहले एक बार माता रानी की पूजा जरूर कर लें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज धनु राशि के जातकों का दिन आज धार्मिक कार्यक्रम में बीतेगा। भगवान के प्रति आपकी आस्था और भी ज्यादा बढ़ेगी। आज आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों की आज मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी। इसके साथ ही आज आप किसी कार्य से अपने क्षेत्र से बाहर जा सकते हैं। आज आपका दिन बहुत ही बेहतर गुजरेगा। आज आप पर माता रानी की कृपा बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। माता रानी की कृपा पाने के लिए सुबह स्नान कर कर उनकी पूजा आराधना करें। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन असामान्य रहने वाला है। आज इस राशि के जातक कितना भी प्रयास करें उनके कार्य नहीं बनेंगे। अपने कार्य में सफलता पाने के लिए वह माता रानी की पूजा करें और ज्यादा से ज्यादा दान करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026

Leave a Comment