---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 4 October: कर्क, तुला समेत इन राशियों को होगा धन लाभ और इनको हो सकती है हानि, पढ़ें आज का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 October: कर्क तुला और वृश्चिक राशि समेत इन राशियों को होगा धन लाभ और इनको हो सकती है हानि, पढ़े आज का पूरा राशिफल

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 4, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 4 October: जैसा कि सभी को मालूम है कि वैदिक ज्योतिष के अनुसार शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है हर राशि का स्वामी ग्रह होता है तो चलिए आज हम ग्रह नक्षत्र के हिसाब से आपको बताएंगे कि कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए आज का पूरा राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत और लगन से काम करेंगे। जिसकी वजह से आपकी तारीफ होगी और आपके रुके हुए काम भी बनेंगे। आज आप कहीं यात्रा पर जाने की तैयारी भी कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ के जातकों के लिए आज का दिन खर्चे से भरा रहने वाला है। आज आपके खर्चे में बढ़ोतरी होगी। इसीलिए किसी भी जगह पैसे को खर्च करने से पहले सोच समझकर निर्णय लें। आपकी माता जी के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। इसलिए अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।

मिथुन राशि ( Gemini)


मिथुन राशि के जातकों का दिन आज असमंजस से भरा रह सकता है। आज आपको निर्णय लेने में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। इसलिए आज आप सोच समझकर किसी भी कार्य को करें और अपने से बड़े व्यक्ति से परामर्श जरूर करें लें।

कर्क राशि ( Cancer)


कर्क राशि के जातकों जो लंबे समय से अपने व्यापार में बदलाव चाहते थे आज आपके इस काम में सफलता मिलेगी। उसके साथ ही नौकरी पेशा लोगों को भी अपने कार्य में उन्नति मिलेगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा।

सिंह राशि ( Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मुसीबत भरा रह सकता है। आज आपकी संतान की शिक्षा में समस्या आ सकती है। इसके साथ ही आपको आज धन हानि भी हो सकती है।

कन्या राशि ( Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई उपलब्धियां से भरा रहेगा। आज आपको अपने काम में सराहना मिलेगी। इसके साथ ही अगर आप जॉब में बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं। तो आज आप उसमें भी सफल रहेंगे, खर्चे पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि ( Libra)

तुला राशि के जातकों का दिन आज बेहतर रहने वाला है।आज आप नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। जिससे की आपके परिवार में खुशियां और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी।इसके साथ ही आज आपको भारी धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों की बात करें तो आज नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर आप नौकरी बदलने के प्रयास कर रहे हैं। तो आज आप अपने कार्य में सफल रहेंगे। इसके साथ ही व्यापार वाले लोगों को भी आज धन लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों का दिन आज मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको बड़ों का सहयोग मिलेगा, जिससे की आज आप अपने कार्य में और भी आगे बढ़ेंगे। इसके साथ ही आज आपको अपने लक्ष्य को पानी का मौका मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातक आज खुश रहेंगे आज आपके कई चीजों में काम बन सकते हैं। इसके साथ ही आपका रुका हुआ धन भी आज आपको मिल सकता है। हालांकि आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातक आज खुश रहेंगे आज आपके कई चीजों में काम बन सकते हैं। इसके साथ ही आपका रुका हुआ धन भी आज आपको मिल सकता है। आज आपको अपने पुराने दोस्त से सहयोग भी मिल सकता है। वहीं जीवन साथी के साथ आपका प्रेम पहले से ज्यादा बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces)


मीन राशि के जातकों का दिन भाग्य के दृष्टिकोण बहुत ही खराब रहने वाला है। आज आपका कोई भी काम नहीं बनेगा। इसके साथ ही अगर आप यात्रा करने की सोच रहे हैं । तो उसमें भी आप विफल रहेंगे, अच्छा होगा कि आप घर पर रहकर ही भगवान का ध्यान करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rose Day 2026

फ़रवरी 7, 2026

Leave a Comment