---Advertisement---

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर…यहां जानें शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत खास माना गया है। माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर त्रैतायुग शुरू हुआ था।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 22, 2023 5:30 पूर्वाह्न

Akshaya Tritiya 2023
Follow Us
---Advertisement---

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत खास माना गया है। माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर त्रैतायुग शुरू हुआ था। आज भगवान परशुराम और भगवती राजराजेश्वरी मातंगी का भी जन्मोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि आज के दिन खरीदी गई वस्तु की लंबे समय समृद्धि प्रदान करती है। साथ ही घर और परिवार में खुशहाली रहती है।

अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त

वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 22 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर शुरू (Akshaya Tritiya 2023) होगी, जो अगले दिन 23 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। पंचांग के मुताबिक तृतीया तिथि 22 अप्रैल को अधिक समय तक रहेगी।

पूजा का मुहूर्त

22 अप्रैल 2023 यानी शनिवार को ही पूजा और खरीदारी का भी मुहूर्त है। आज के दिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा और मूल्यवान चीजों की खरीदारी शुभ रहेगी। साथ ही आज स्नान का भी विशेष महत्व है। ऐसे में 23 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना पुण्यकारी रहेगा। आज के दिन मां लक्ष्मी, कलश और विष्णु जी की पूजा के लिए सुबह 07 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

इस समय करें खरीदारी

आज के दिन सोना खरीदने से सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है। आज के दिन खरीदारी के लिए सुबह 7 बजकर 49 मिनट से 23 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। आज का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को भी समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन जमीन संबंधी काम, शेयर मार्केट में निवेश और कोई नया बिजनेस शुरू करना शुभ होता है। इस मुहूर्त में आप मांगलिक कार्य भी कर सकते हैं। आज जो भी काम करेंगे उसमें बरकत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Parshuram Jayanti 2023: जानिए क्या है परशुराम जयंती का धार्मिक महत्व, कब है शुभ मुहूर्त और कैसे करनी चाहिए पूजा

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026