---Advertisement---

Astro Tips: इन दो राशि वालों की कभी नहीं बनती, जोड़ी बनकर भी टूट जाती है

राशिफल का जीवन में विशेष महत्व है। वहीं राशि के हिसाब से जोड़ी भी बनाई जाती है। मगर इन राशि के जातकों की जोड़ी अच्छी नहीं जमती है। इनके बीच हमेशा तकरार की स्थिति बनी रहती है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 7, 2023 2:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र में राशि का विशेष महत्व है। वहीं कुंडली में भी राशि का जिक्र निश्चित है। राशि से व्यक्ति के स्वभाव एवं गुण का पता चलता है। आपको बता दें, ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, कभी भी इन 2 राशि के जातकों की जोड़ी बेहतर नहीं होती है। हमेशा पति-पत्नी में तकरार की स्थिति उत्पन्न रहती है। इसलिए इन राशि के जातकों को आपस में रिश्ते नहीं जोड़ने चाहिए। तो आइए जानते हैं किन जातकों को नहीं बनानी चाहिए जोड़ी।

मेष राशि और मकर राशि

कभी भी मकर राशि और मेष राशि के जातकों को अपनी जोड़ी नहीं बनानी चाहिए। इन दोनों राशि के जातकों का मेल एक साथ नहीं बनता है। वहीं लड़ाई झगडे की स्थिति उत्पन्न रहती है।

मीन राशि और मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि के जातकों की जोड़ी मिथुन राशि के जातकों के साथ नहीं बनती है। ये लोग एक दूसरे को समझने में सक्षम नहीं होते हैं। वहीं इनका स्वभाव भी एक दूसरे से विपरीत रहता है। इसलिए इन जातकों की जोड़ी कभी नहीं जमती है।

मेष राशि और कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का स्वभाव केयरिंग होता है। मगर मेष राशि के जातकों का स्वभाव बिलकुल विपरीत है। ये लोग कभी भी एक दूसरे की समस्या को नहीं समझते हैं और लड़ते झगड़ते रहते हैं। इसलिए इन दोनों की जोड़ी बेहद खराब बनती है।

तुला राशि और मकर राशि

कभी भी तुला और मकर राशि की जोड़ी अच्छी नहीं बन सकती है। ज्योतिष शास्त्री के अनुसार मकर राशि के जातकों का स्वभाव काफी सख्त हो जाता है। इसके कारण तुला राशि के जातकों को उन्हें समझने में परेशानी झेलनी पड़ती है।

ये भी पढ़ेंः Cancelled Train Today List: होली से पहले 200 से अधिक ट्रेनें कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

वृश्चिक राशि और कुंभ राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का स्वभाव कुंभ राशि के जातकों से विपरीत होता है। ये लोग हमेशा एक दूसरे से अलग रहते हैं और सोचते हैं। इसके कारण इनकी जोड़ी कभी आगे नहीं बढ़ पाती है।

कन्या राशि और धनु राशि

कन्या राशि के जातकों का स्वभाव काफी सरल होता है। वहीं ये लोग परफेक्शन से काम करना पसंद करते हैं। मगर धनु राशि के जातकों का स्वभाव इससे विपरीत होता है। इससे दोनों के बीच झगड़े की स्थिति उत्पन्न रहती है।

धनु राशि और मीन राशि

मीन राशि के जातक वातावरण के हिसाब से ढल जाते हैं। मगर ये हमेशा खुद में ही रहना पसंद करते हैं और इन्हें दूसरों को समझने में काफी परेशानी होती है। इस स्थिति में धनु राशि के जातकों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है और रिश्ता टिक नहीं पाता है।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Rashifal 11 August 2026

अगस्त 10, 2026

Rashifal 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

Rashifal 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

Rashifal 8 August 2026

अगस्त 7, 2026