---Advertisement---

Baisakhi 2026: गरीबों को दान करने के साथ इन 3 उपाय से साल भर मिलेगी सफलता, खुलेंगे सुख और समृधि के द्वार

Baisakhi 2026: आप अगर अपने त्यौहार को और भी खास बनाना चाहते हैं और जिंदगी भर के लिए बरकत की ख्वाहिश रखते हैं तो आइए जानते हैं किन 3 उपाय से आपकी किस्मत बदल सकती है। कैसे आपको फायदा हो सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2026 5:00 पूर्वाह्न

Baisakhi 2026
Follow Us
---Advertisement---

Baisakhi 2026: पंजाब और हरियाणा के किसानों के लिए बैसाखी का त्योहार किसी जश्न से कम नहीं होता है जहां वह अपने फसल मुख्य तौर पर गेहूं के पकने की खुशी मनाते हैं। इस दौरान घर में पकवान बनाए जाते हैं लेकिन इस सबके बीच आप कुछ उपाय को करने से साल भर सुख समृद्धि पा सकते हैं। यह सच है कि अनाज देने को लेकर किसान इस खास दिन पर भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। बैसाखी 2026 जो 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। ऐसे में कुछ उपाय से बरकत पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे 3 उपाय को करने से आपको लाभ मिल सकता है।

3 उपाय जो Baisakhi 2026 पर लाएगी सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा

ज्योतिष रत्न केंद्र ने यूट्यूब पर एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि अगर आप वैशाखी 2026 पर 3 शुभ काम करते हैं तो माना जाता है कि पूरे वर्ष सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ऐसे में आप इन 3 उपाय को आजमा सकते हैं जो आपकी किस्मत बदल सकती है।

जानिए किन 3 उपाय से मिल सकती है सफलता

इस तरह से भगवान को कहें शुक्रिया

ज्योतिष के मुताबिक आप वैशाखी 2026 पर सुबह स्नान करने के बाद भगवान का स्मरण करें और घर में दीपक जलाकर आभार व्यक्त करें। आप भगवान को धन्यवाद अर्पित कर सकते हैं क्योंकि यह दिन नई ऊर्जा का प्रतीक है।

बैसाखी पर दान कैसे करें

अगर वैशाखी के दिन दूसरे उपाय की बात करें तो इस दिन दान करने का अपना एक अलग महत्व माना जाता है। ऐसे में आप अन्न, वस्त्र या मीठी चीजों का दान विशेष रूप असहाय लोगों को कर सकते हैं जिन्हें जरूरत है। सिर्फ दान करने से आपके घर में बरकत बढ़ती है और शुभ फल भी मिलता है।

बैसाखी 2026 पर आशीर्वाद का क्या है महत्त्व

यह सच है कि माता-पिता अपने बच्चों के बारे में कुछ भी बुरा नहीं सोचते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप बैसाखी के दिन उनका आशीर्वाद लेते हैं तो आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाती है। ज्योतिष के मुताबिक आप इस दिन अपने माता-पिता गुरु या बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद ले क्योंकि बैसाखी पर लिया गया आशीर्वाद जीवन में प्रगति और सफलता का मार्ग खोलती हैं।

इसके साथ ही ज्योतिष ने यह भी बताया कि अगर आप इस दिन कोई नया संकल्प लेते हैं तो वह जरूर पूरा होता है क्योंकि शक्ति आपको खुद-ब-खुद मिलती है। बैसाखी सिर्फ त्यौहार नहीं बल्कि जीवन में नई शुरुआत मेहनत और आभार व्यक्त करने का अवसर है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 13, 2026

Heatwave Alert 14 April 2026

अप्रैल 13, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 13, 2026

कल का मौसम 14 April 2026

अप्रैल 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 13, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 13, 2026