---Advertisement---

Chaitra Navratri 2026 Day 6: मां कात्यायनी की कृपा से हो सकती है संतान प्राप्ति और ये चमत्कार, विवाह में आ रही बाधा तो जानें क्या करें उपाय

Chaitra Navratri 2026 Day 6: मां कात्यायनी की पूजा करने के लिए चैत्र नवरात्रि पर इस उपाय को करने से आपको हो सकता है फायदा, विवाह में आ रही बाधाओं के साथ-साथ संतान सुख की हो सकती है प्राप्ति। आइए जानते हैं कैसे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 24, 2026 5:00 पूर्वाह्न

Chaitra Navratri 2026 Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Chaitra Navratri 2026 Day 6: मां दुर्गा के 9 रूप में छठे दिन पर मां कात्यायनी की पूजा की जाती है और ऐसे में इस दिन को लेकर लोगों में अलग-अलग विश्वास है। कहा जाता है की चैत्र नवरात्रि के छठे दिन अगर आप मां के इस रूप की पूजा करते हैं तो आपकी जिंदगी की सभी नेगेटिविटी दूर हो सकती है। इसके लिए अलग-अलग उपाय बताए गए हैं लेकिन क्या आपको पता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती है। संतान सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में किस तरह से मां कात्यायनी की पूजा आप चैत्र नवरात्रि 2026 पर कर सकते हैं आइए जानते हैं।

मां कात्यायनी की पूजा कर किन्हें हो सकता लाभ

चैत्र नवरात्रि 2026 के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। मां की पूजा उन लड़कियों को अवश्य करनी चाहिए जिनकी विवाह में देरी हो रही है जिनके कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर पड़ रहे हो। ऐसे में इन्हें मजबूत करने के लिए मां कात्यायनी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इससे मन प्रसन्न होती है, संतान प्राप्ति और बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए भी चैत्र नवरात्रि पर मां कात्यानी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।

Chaitra Navratri 2026 पर कैसे करें देवी मां को खुश

मां कात्यायनी की पूजा करने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान करना जरूरी है। ऐसे में आप पीले वस्त्र धारण करें। मां को पीला रंग काफी पसंद है इसके साथ ही पीले फूल, हल्दी और फल अर्पित करने से आपको फायदा हो सकता है। इसके साथ ही आप कोशिश करें कि उन्हें लड्डू और शहद का भोग लगा सकते हैं। इससे उनकी विशेष कृपा आप पर हो सकती है।

इस मंत्र का जाप मां कात्यायनी की कृपा के लिए करें

चैत्र नवरात्रि 2026 पर मां कात्यायनी को खुश करने ॐ क्लीं श्री त्रिनेत्रय नमः का जाप करें। बताया गया कि अगर आप दिन भर में 108 बार इस मंत्र का जाप करते हैं तो इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपका स्वास्थ्य सुंदर होगा और आनंदमय जीवन मां की कृपा से आगे बढ़ेगा।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026