Chaitra Navratri 2026 Day 8: मां महागौरी की पूजा का हिंदू धर्म में अपना ही महत्व माना जाता है और इस खास दिन को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मानते हैं। इस दिन अगर आप विधि विधान से मां महागौरी की पूजा करते हैं तो आप पर उनकी कृपा दृष्टि बनी रहती है। चैत्र नवरात्रि 2026 महाअष्टमी गुरुवार के दिन कन्या पूजन का अपना महत्व समझा जाता है लेकिन कन्या पूजन के अलावा अगर आप ये तीन चीज करते हैं तो इससे न सिर्फ आपकी शादीशुदा जिंदगी बल्कि शारीरिक कष्ट भी दूर हो सकते हैं। आप विधि विधान से मां की पूजा पर ध्यान दें।
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी का है अपना महत्त्व
चैत्र नवरात्रि 2026 डे 8 की बात करें तो कहा जाता है कि मां महागौरी की पूजा सुखद वैवाहिक जीवन और घर के क्लेश को कम करने के लिए काफी फलदाई मानी जाती है। इस दिन अगर सफेद वस्त्र पहनकर माता को नारियल या सफेद फूल अर्पित करें तो इससे मन प्रसन्न होता है। इसके साथ ही पति-पत्नी के बीच की दूरियां भी कम हो जाती है। शारीरिक तौर पर अगर आप कष्ट में है तो इस दिन अगर कन्या पूजन किया जाता है तो इससे आपको फायदा हो सकता है। मां महागौरी को खुश करने के लिए चैत्र नवरात्रि 2026 डे 8 पर कन्या पूजन कर उन्हें उपहार स्वरूप भेट देने की भी परंपरा है।
Chaitra Navratri 2026 Day 8 पर करें ये उपाय
इसके साथ ही अगर चैत्र नवरात्रि 2026 डे 8 के लिए तीन उपाय की बात करें तो इसे आजमा कर आपको इसका फायदा मिल सकता है।
दिया जलाने से क्या होगा चमत्कार
91astrology इंस्टाग्राम से बताया गया कि कहा जाता है कि आज का दिन मां महागौरी को समर्पित है जो शुद्धता शांति और सौभाग्य की देवी है। ऐसे में सुबह मां के सामने घी का दीपक जलाएं जो मन और घर में पवित्रता का भाव लाता है।
नारियल चढ़ाने से क्या मिल सकता लाभ
मां महागौरी को चैत्र नवरात्रि 2026 डे 8 पर नारियल के साथ सफेद मिठाई और सफेद फूल अर्पित करें। यह शुद्धता और कृपा का प्रतीक माना जाता है।
इस मंत्र का करें जाप
11 बार ओम देवी महागौर्ये नमः का जाप करें इससे आपका मन शांत होता है और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
आप मां महागौरी को खुश करने के लिए चैत्र नवरात्रि 2026 डे 8 पर इन 3 उपाय को आजमा सकते हैं।
