---Advertisement---

Horoscope 10 March 2023: इन जातकों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बस इन बातों का रखें ध्यान

Today Horoscope 10 March 2023: हर दिन ग्रहों का परिवर्तन होते रहता है। इसका गहरा प्रभाव जातकों पर पड़ता है। इससे राशि में भी परिवर्तन देखने को मिलती है। इससे जातकों के जीवन में बदलाव आता है। तो आइए जानते हैं किन लोगों की आज यानी शुक्रवार के दिन किस्मत चमकती और क्या कहता है आपका राशिफल।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 10, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आत्म विश्वास बढ़ने वाला है। आज भगवान विष्णु के दिन पूजा अर्चना करें। ऑफिस में साथ काम कर रहे कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज के दिन किसी भी लड़की का अपमान न करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को दिन काफी बेहतर रहेगा। आज के दिन धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। आज अनावश्यक खर्च न करें। आज के दिन मां लक्ष्मी की कृपा जातकों पर बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। मगर आज के दिन स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर ही घर से बाहर निकलें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज के दिन धैर्य और शांति से काम लें। वाणी पर संयम रखें। आज माता का आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकलें। करियर में बदलाव आने की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। आज के दिन करियर में बदलाव होने की संभावना है। करियर से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अनावश्यक खर्च करने से बचें। खाली तिजोरी न रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन बेहतर कार्यों में बीतेगा। आज के दिन सभी परेशानियों का निवारण हो सकता है। जितने भी जातक नौकरी पेशा हैं उन्हें तनाव झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन मंगलमय रहेगा। आज के दिन घर का माहौल भक्तिमय रहने वाला है। आज के दिन आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वस्थ रहें और खुद का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। आज के दिन सावधान रहने की जरूरत है। अचानक से धन लाभ होने का संयोग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आज के दिन जितने भी लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें तरक्की मिल सकती है। आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज के दिन स्वस्थ रहेंगे। कई परेशानियों का निवारण होगा। धैर्य से काम लें। संयम बनाकर रखें। वरना कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन काला वस्त्र भूलकर भी धारण न करें।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के प्रति समर्पित रहेंगे। वहीं बिजनेस के कार्य से मन विचलित रहेगा। अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। आज के दिन मां लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन शानदार रहने वाला है। आज के दिन सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलने वाला है। आज के दिन नौकरी से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rashifal 29 May 2026

मई 28, 2026

Rashifal 28 May 2026

मई 27, 2026

Rashifal 27 May 2026

मई 26, 2026

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026