---Advertisement---

Horoscope 12 August: मीन राशि जातकों को होगी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, जानें कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल

Horoscope 12 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 12 अगस्त 2023 शनिवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए अच्छा गुजरने वाला है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। आप काफी ऊर्जावान बनी रहेंगे और आपका मन ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 12, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 12 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 12 अगस्त 2023 शनिवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए अच्छा गुजरने वाला है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। आप काफी ऊर्जावान बनी रहेंगे और आपका मन धार्मिक विचारों और आध्यात्मिक की तरफ ज्यादा आकर्षित होगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी दिन काफी अनुकूल हो सकता है। व्यापार में सहयोगी व्यक्ति से आपकी मधुर संबंध बनेंगे। इससे आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और संतान की ओर से भी मन को संतुष्टि प्राप्त होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। काम की अधिकता के कारण आप काफी तनाव भी महसूस करेंगे। आपके अधिकारियों से कोई बहस भी हो सकती हैं, इसलिए अपने व्यवहार में नरमी बरते। संतान के कैरियर को लेकर आप संतुष्ट हो सकते हैं। किसी विशेष कार्य के करने के लिए आपके ऊपर परिवार का दबाव भी बना रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी सही होने वाला है। आप अपने परिवार के किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं इससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और मौज मस्ती करेंगे यदि आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो उसका परिणाम आपके विपरीत आ सकता है लेकिन भविष्य में प्रतियोगिता परीक्षा में पास होने के लिए आप मेहनत जारी रखेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो आपका दिन काफी मिला-जुला रह सकता है। यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो इससे आपको लाभ की प्राप्ति होगी किसी भी कार्य क्षेत्र में अपनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा कल आप अपने पार्टनर के साथ अकेले में टाइम स्पेंड कर सकते हैं और एक दूसरे को समझने के लिए भी आपके पास काफी समय होगा। आप भविष्य के लिए योजनाएं भी बना सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपको आपके परिवार में कोई विशेष कार्य करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। साथ ही परिवार के लोग आपके साथ प्रसन्नता से रहेंगे। कल आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से होगी, जिससे आपका दिन बन जाएगा। व्यापार करने वाले लोगों को अपने पार्टनर से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। शरीर में हल्की सी तकलीफ होने पर डॉक्टर से जरूर परामर्श करें। यदि आप कहीं बाहर यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो वाहन का इस्तेमाल सोच समझकर करें। व्यापार करने वाले लोगों को घाटा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन थोड़ा परेशान होने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा इसलिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक ना होने से भी आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो जाएगा और मानसिक तनाव भी परेशान कर सकता है। परिवार के किसी सदस्य की स्थिति को लेकर भी आप थोड़े चिंतित बने रहेंगे। परिवार के बुजुर्गों की सलाह के बिना अपने कोई काम ना करें। संतान की ओर से आपका मन खुश रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई लेनदेन भी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। व्यापार करने वाले लोगों को कल अपने किसी परिचित से कार्य क्षेत्र में सहयोग की प्राप्ति होगी इसे अच्छा खासा लाभ भी होगा लेकिन व्यापार या किसी बड़े व्यवसाय में जोखिम उठाने से बचें। सगे संबंधियों से किसी प्रकार के वाद विवाद में ना पड़े। संतान के करियर को लेकर भी आप थोड़े चिंतित बने रहेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन मौज मस्ती में बीतेगा। आपका मन किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा प्रसन्न हो सकता है पुराने मित्र से मुलाकात के बाद आप काफी खुशी महसूस करेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए नए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, इससे आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है। परिवार के लोगों से धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर में शांति बनाए रखने के लिए हवन या कीर्तन का आयोजन करते रहे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन सही हो सकता है। यदि आपका कई दिनों से बीमार चल रहे हैं तो आपकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। किसी यात्रा पर भी जाना चाहते हैं तो वहां सावधानी बरतें। परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है, इसलिए बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य क्षेत्र में भी आपके कार्य भी कर सकते हैं इसलिए सावधानी से काम करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी चिंताजनक हो‌ सकता है। अपने घर के सदस्य की तबीयत को लेकर आप थोड़े चिंतित बने रह सकते हैं। अपनों के दुर्व्यवहार के कारण आपका मन भी परेशान रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको किसी विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा सामाजिक जीवन में भी आपका रुतबा बना रहेगा। पुराने कार्य को फिर से शुरू करने की कोशिश करें, इससे आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। आपके परिवार में विशेष अतिथि के आगमन से प्रसन्नता का माहौल बन जाएगा शाम के समय आप काफी थकावट महसूस कर सकते हैं। किसी अपने परिचित व्यक्ति से आपको धन का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। मन की शांति के लिए हवन या कीर्तन जैसे धार्मिक क्रियाकलापों में हिस्सा लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rose Day 2026

फ़रवरी 7, 2026