---Advertisement---

Horoscope 18 August: कन्या राशि वालों को बिजनेस में हो सकता है घाटा, जानें सभी राशियों का हाल

Horoscope 18 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 18 अगस्त 2023 शुक्रवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। व्यापार करने वाले लोगों का कल भाग्य खुल ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 18, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 18 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 18 अगस्त 2023 शुक्रवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। व्यापार करने वाले लोगों का कल भाग्य खुल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से मन में शांति बनी रहेगी। घर में धार्मिक कार्यों के चलते मेहमानों का आगमन होगा। आपका पुराना रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशी प्राप्त होगी। जीवनसाथी से हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से अपने सभी कम करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी अच्छा होने वाला है। सेहत के लिहाज से आपका दिन थोड़ा परेशान कर सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से भी परामर्श करें। किसी लंबी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है और आप विदेश की भी सर कर सकते हैं। नई योजना के लिए आप कई नए अवसर ढूंढेंगे और उसमें कामयाबी भी मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी सही होने वाला है। आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। निजी वाहन का प्रयोग ना करें। आपका व्यापार जैसा चल रहा है, उसको उस तरह ही चलने दे नहीं तो आपको हानि उठानी पड़ सकती है। अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें जीवनसाथी से आपका व्यवहार कुछ ठीक नहीं रहेगा इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें परिवार में कलह माहौल को शांत करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो आपका दिन काफी मिला-जुला रह सकता है। आप काफी स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को कल व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। घर में भी सुख शांति बनी रहेगी। इसके अलावा व्यापार के सिलसिले में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योग बन रहे हैं। अपने किसी पुरानी मित्र से भी मुलाकात कर सकते हैं। बुजुर्गों से किसी भी प्रकार के व्यापार को बढ़ाने के लिए सलाह मशवरा करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को अपने कार्य से लाभ प्राप्त हो सकता है। पार्टनरशिप में व्यापार खोलने की इच्छा कर रहे हैं तो इससे भी आपको फायदा होगा। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे बनेंगे और समय-समय पर नई सुझाव भी मिलते रहेंगे। आपकी अच्छे व्यवहार से ही विरोधी भी आपसे अपनी बात मनवा सकते हैं इसलिए तो समझ कर ही इस मामले में फैसला लें। आप काफी स्वस्थ महसूस करेंगे और आप के मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। किसी भी प्रकार का नया कार्य शुरू करने से पहले उसकी जांच परख जरूर करें नहीं तो आपको हानि उठानी पड़ेगी। व्यापार में फेरबदल करते समय बुजुर्गों से जरूर राय लें। नौकरी करने वाले लोगों को तनाव उठाना पड़ सकता है। समय के साथ आपकी सभी परिस्थितियों भी सामान्य हो जाएगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन थोड़ा परेशान होने वाला है। आप किसी प्रशासनिक कार्य में भी उलझ सकते हैं। पुरानी बात को लेकर परिवार में कोई झगड़ा हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। बुजुर्गों की सूझबूझ से ही आपकी लड़ाई खत्म हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर भी विवाद हो सकता है। संतान की ओर से संतुष्टि प्राप्त होगी। अपने माता-पिता की सेहत को लेकर भी आपका मन थोड़ा चिंतित बना रहेगा। शारीरिक चोट का सामना भी करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। बहुत समय से आप जो कार्य पूरा करने के बारे में विचार कर रहे हैं उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी और आपका मन भी खुश हो जाएगा। किसी विशेष व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपकी प्रसन्नता और बढ़ जाएगी। व्यापार से संबंधित कोई और दूसरा व्यक्ति आपको लाभ दे सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्रम का आयोजन होने से आप काफी व्यस्त नजर आएंगे।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन मौज मस्ती में बीतेगा। मन ही मन आप किसी बात को लेकर काफ़ी ख़ुश हो सकते हैं। आपको किसी प्रकार का ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है। जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा और बढ़ जाएगी। यदि आपका जमीन से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। बड़े अधिकारी भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इसके अलावा नौकरी करने वाले लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। शादी विवाह के भी योग बन सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन सही हो सकता है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल बना हुआ है। लेकिन आपके विरोधी आपको नीचे धकेलने की कोशिश करेंगे। जिनसे आपको सतर्क रहना है। परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। मन ही मन आप किसी बात को लेकर भी परेशान हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य के लिए आप व्यर्थ की चिंता कर रहे हैं। मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए आप धार्मिक कार्यक्रमों में मन लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी चिंताजनक हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मानसिक तनाव से भी परेशान हो सकते हैं। इसलिए अपने खान-पान पर संतुलन बनाए। करीबी रिश्तेदार से ही मनमुटाव के बाद आपके रिश्ते में भी दरार आ सकती है व्यापार करने वाले लोगों को घाटे का सौदा हो सकता है। इसलिए पार्टनरशिप में व्यापार ना करें। जीवनसाथी के खानपान का विशेष ध्यान रखें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन थोड़ा परेशान कर सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को अपना व्यापार आगे बढ़ाने के लिए बड़ा निर्णय लेना होगा। इससे धन में बढ़ोतरी होगी लेकिन आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। आपके मन में किसी अपने को खोने का डर बना रह सकता है इसलिए व्यर्थ की चिंता ना करें। यदि आप शारीरिक बीमारी से जूझ रहे हैं तो चिकित्सक के पास जरूर जाएं। किसी बात को लेकर भी मानसिक तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026