---Advertisement---

Horoscope 21 August: मेष राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन, सभी जातक यहां देखें सोमवार का राशिफल

Horoscope 21 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 21 अगस्त 2023 सोमवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन ऊर्जावान बना रहेगा। आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। नौकरी करने वाले ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 21, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 21 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 21 अगस्त 2023 सोमवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन ऊर्जावान बना रहेगा। आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को कल अपनी नौकरी के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपकी यात्रा शुभ होगी। जो बहुत दिनों से बेरोजगार घूम रहे हैं, उन्हें भी नए काम मिलने के आसार हैं। यदि आप शेयर बाजार में पैसा लगाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इसे आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा बना रहेगा व्यापार से उनका लाभ मिलने के अवसर है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी अच्छा होने वाला है। यदि आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको नई योजना पर काम करना होगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कामयाब होंगे किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जिससे आपको अंदरूनी शांति मिल सकती है। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। करियर को लेकर भी आप उत्सव बने रहेंगे और बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी सही होने वाला है। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा, जिससे आपको शांति भी मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। बड़े अधिकारियों से भी आपको प्रसन्नता मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो आपका दिन काफी मिला-जुला रह सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को कल अपने व्यापार में थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। पार्टनर से झगड़ा भी हो सकता है, इसलिए सोच समझ कर फैसला लें। शारीरिक चोट का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको आंखों संबंधी परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें। संतान की ओर से भी आप चिंतित हो सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं, जिससे आपका मन भी अच्छा हो जाएगा। पुराने साथी से मुलाकात के बाद आप काफी प्रसन्न नजर आएंगे। व्यापार को लेकर भी प्लानिंग बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। कल आप अपनी संतान की भविष्य के लिए कल थोड़ा चिंतित बने रह सकते हैं। यदि आपको किसी तरह की शारीरिक परेशानी है तो डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। माता-पिता से लाभ प्राप्त हो सकता है। जिससे आप काफी प्रसन्न नजर आएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को नए रोजगार की अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट के बारे में सोच रहे हैं तो सावधानी से इन्वेस्ट करें। पुराने मित्र से पैसे उधार भी मांग सकते हैं। स्वास्थ्य आपका सामान्य बना रहेगा। दिमाग में किसी तरह की टेंशन बनी हुई है तो उसे बाहर निकाल दें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन खुशनुमा होने वाला है। आपको आपके मनपसंद खाने और मनपसंद पकवान का आनंद प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन भी खुश हो जाएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई की तरफ आकर्षित होगा और उन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा किसी अपने को होकर आप बहुत परेशानी में हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों में एकता रहेगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद भी बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आपको अपने किसी रिश्तेदार की तरफ से बुरी खबर भी मिल सकती है, जिसके बाद आप चिंतित बने रह सकते हैं। यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है तो चिकित्सक से दवाई जरुर ले। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वाद विवाद के समय अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार करने वाले लोगों को कल व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती हैं। यदि आप शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं तो इस विचार को अभी टाल दें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन मौज मस्ती में बीतेगा। यदि आपने पहले शेयर मार्केट में इन्वेस्ट किया हुआ है तो इसे आपको बड़ा फायदा मिलने वाला है। आप जिस व्यापार में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं उसमें भी मुनाफा मिलने के आसार हैं। बड़े अधिकारियों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। अपनी सहकर्मियों के साथ किसी बड़े कार्य को अंजाम दे सकते हैं जिसमें जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन सही हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी आप पर सौंपी गई है उन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिसके बाद आप काफी प्रसन्न नजर आएंगे। अपने छोटे भाई बहनों से किसी तरह का वाद विवाद ना करें। अपने धन का निवेश सावधानी से करें। नौकरी करने वाले लोगों का दिन भी अच्छा बना रहेगा। सहकर्मियों के साथ मधुरता का व्यवहार अपनाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी चिंताजनक हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा उन्नति के अवसर भी खुल सकते हैं। आपका व्यवसाय बहुत अच्छे तरीके से चलेगा आर्थिक तंगी दूर होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और संतान तेरी आपका मन संतोष रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी भी प्रकार का वाद विवाद ना करें। अपनी भावनाओं पर भी काबू रखें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन थोड़ा परेशान कर सकता है। आपकी परेशानी का अंदाजा कोई नहीं लग सकता। आप आर्थिक तंगी से परेशान हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाए रखें। सेहत के प्रति भी सचेत रहें। पार्टनर से बड़ा धोखा भी मिल सकता है इसलिए सोच समझकर ही फैसला लें। पार्टनर की तरफ से थोड़ा सावधान रहे। आपको अपनी संतान का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं तो जोखिम ना उठाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rose Day 2026

फ़रवरी 7, 2026