---Advertisement---

Horoscope 27 August: मेष, मिथुन और कर्क के राशि के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा भारी, जानें अपना रविवार का राशिफल

दैनिक राशिफल के अनुसार 27 अगस्त 2023 रविवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 27, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 27 August: दैनिक राशिफल के अनुसार 27 अगस्त 2023 रविवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपका राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो आपका दिन ऊर्जावान बना रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंतित हो सकते हैं। पेट संबंधी कोई परेशानी हो सकती है, इसलिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें। यदि आप व्यापार करते हैं तो कल का दिन आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा। किसी यात्रा पर भी जाने की योग बन रहे हैं, जिससे आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और परिवार के साथ किसी बात को लेकर बात विवाद भी हो सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर सही हम रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन शुभ हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को नए पार्टनर मिल सकते हैं, जिससे आपका काम और भी आसान हो जाएगा। सहयोगियों से काफी मदद मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप काफी व्यस्त नजर आएंगे। आकस्मिक धन की प्राप्ति से आपका मन काफी खुश हो जाएगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ भी आप खुशहाली से रहेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी सही होने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर डर बना हो सकता है। आपका कोई जानकार किसी बात को लेकर आपका अपमान भी कर सकता है, इसलिए दूसरों से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार करने वाले लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। पार्टनर से धोखा मिल सकता है। वाहन का इस्तेमाल भी सोच समझकर करें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई वाद विवाद चल रहा है तो उसे पर भी सोच समझकर भी निर्णय ले। शारीरिक चोट का सामना भी करना पड़ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो आपका दिन काफी मिला-जुला रह सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए कल का दिन अच्छा है, लेकिन थोड़ा घाटा भी उठाना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में दूसरे परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो डॉक्टर से जरूर परामर्श करें। यदि आपके परिवार में कोई वैचारिक मतभेद चल रहा है तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा और संतान की ओर से भी आप संतुष्ट होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। सेहत की लिहाज से आपका दिन काफी बेहतर होने वाला है। भविष्य की नए अवसर में मार्गदर्शन मिलेगा और आप खुशहाली के साथ जीवन व्यतीत करेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन में आने वाली कठिनाइयों को आप पार कर जाएंगे। पैसों को लेकर कोई भी कमी नहीं रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। यदि आप कोई वाहन या मकान खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इसके लिए शुभ समय है। परिवार के किसी सदस्य के खोने से आपका मन काफी परेशान रहेगा। आप अपने नए कार्य के लिए भी योजनाएं बना सकते हैं। जिससे आपको फायदा होने वाला है। संतान की सेहत को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम में भाग लेते रहे। इससे आपके मन को संतुष्टि मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन खुशनुमा होने वाला है। लेकिन साथी आप मानसिक तनाव से भी ग्रस्त हो सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी से भी बात करते समय बड़े बुजुर्गों का ध्यान जरूर करें। व्यापार करने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए व्यापार में सोच समझकर ही निर्णय ले। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा लेकिन बच्चों की भविष्य को लेकर आप चिंतित बने रह सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है जिससे आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो सकता है और साथ ही आप थकान भी महसूस करेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। यदि आपका प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके विपक्ष में हो सकता है इसलिए परिस्थितियों पर नियंत्रण रखें। झगड़े वाली बात को दबाने की कोशिश करें और फिजूल खर्ची ना करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन थोड़ा खुशनुमा सकता है। आपकी जो भी कार्य रुके हुए हैं वह पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन भी खुश हो जाएगा। पुराने दोस्तों से मिलने के बाद आप काफी खुशी महसूस करेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत से आपको काफी लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। परिवार में आपकी शादी विवाह को लेकर भी प्रस्ताव आ सकता है। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के पद में बढ़ोतरी हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो आपका दिन सही हो सकता है। आप किसी बात को लेकर मन ही मन काफी खुश हो सकते हैं। अपने किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के बाद आपका मन काफी खुश हो जाएगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन काफी अच्छा बना हुआ है। यदि आप इस दिन कोई व्यापार करते हैं तो धन लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार में आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। रोजगार की नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर कहा सुनी भी हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका दिन काफी बेहतर हो सकता है। आपके जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इसलिए बात को संभालने की कोशिश करें। आपके रुके हुए कम समय पर पूरे हो सकते हैं। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा और बच्चों के भविष्य को लेकर भी थोड़े चिंतित बने रह सकते हैं। यदि आपके परिवार या रिश्तेदारी में किसी प्रकार का वाद-विवाद चल रहा है तो आप बीच में बिल्कुल भी ना बोले इससे बात और बिगड सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन काफी अच्छा हो सकता है। यदि आपने अपने परिवार के किसी सदस्य को खोया है तो उसकी वजह से आपका मन भी काफी विचलित हो सकता है। किसी परिचित से दुखद समाचार मिल सकते हैं। व्यापार में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरते। छात्रों के लिए कल का दिन काफी बेहतर है। अगर वह मन लगाकर पढ़ाई करते हैं तो वह अच्छा करियर बना सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026