---Advertisement---

Horoscope 29th July: ये राशि जातक रहे सतर्क, नहीं तो झेलना पड़ेगा नुकसान, जानें आज का राशिफल

Horoscope 29th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 29 जुलाई 2023 शनिवार का दिन मेष और मीन राशि के लिए अच्छा हो सकता है। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल क्या कहता है। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। यदि आप व्यापार करते हैं ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 29, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 29th July: दैनिक राशिफल के अनुसार 29 जुलाई 2023 शनिवार का दिन मेष और मीन राशि के लिए अच्छा हो सकता है। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल क्या कहता है।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो लेनदेन के बारे में जरा सोच विचार करें। यदि आप साझेदारी से व्यापार करते हैं तो पार्टनर से पैसों का पूरा हिसाब किताब ले। इसके साथ ही आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। अलावा पेट संबंधित परेशानी हो सकती है। किसी यात्रा पर जाने से भी बचें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। यदि आप किसी वाद विवाद में पड़ते हैं तो उससे दूर ही रहे। अपने व्यापार में अपने पार्टनर पर ज्यादा भरोसा भी ना करें। यदि आप किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो वाहन चलाने के समय सावधानी बरतें। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और संतुलित भोजन का सेवन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी अहम रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। पूंजी से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चों को नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका कोई जरूरी काम भी बीच में रुक सकता है, जिसकी वजह से थोड़ा नुकसान होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो लाभ मिलने के संकेत है। आपकी हिम्मत और बुद्धि को देखकर सभी हैरान हो जाएंगे। आप बहुत मेहनती व्यक्ति हैं और अपने कार्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। जीवनसाथी की ओर से परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल के दिन थोड़ा अच्छा हो सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो सोच समझकर ही लेनदेन करें। इसमें आपको थोड़ा जोखिम उठाना भी पड़ सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। अपने को शांत रखने के लिए किताब पढ़े या फिर पार्क में टहलने जाएं। इसे आप का मन भी अच्छा होगा और पेट संबंधी बीमारियों से भी राहत मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो लंबी यात्रा पर जाने से बचें। इससे आपको परेशानी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी काफी सावधानी बरतें। परिवार संबंधों को लेकर मतभेद हो सकता है। सावन के महीने में भगवान शिव का भजन करें और पूजा पाठ में ध्यान लगाएं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी शानदार होने वाला है। व्यापार के सिलसिले में कोई नया कार्य भी शुरू करना चाहते हैं तो उसमें भी आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। परिवार में किसी नए सदस्य कभी आगमन हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा और परिवार का माहौल भी खुश होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी चिंताजनक भरा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। आपका मन अध्यात्मिक चीजों की तरफ आकर्षित रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से घर में शांति बनी रहेगी और आपका मन भी लगा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले से भी आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। यदि आप व्यापार करते हैं तो सोच समझकर ही लेन देन करें। क्योंकि इसमें घाटे का सौदा हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रूटिंग चेकअप कराते रहें और कोई नया कार्य शुरू न करें। वाद विवाद की समय अपनी वाणी पर संयम रखें और बिना किसी की बात को समझे कोई विचार ना करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन सही हो सकता है। आप अपने परिवार के साथ या रिश्तेदार के साथ किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रही है तो इसको अभी टाल दे। परिवार में कोई मतभेद चल रहा है तो उसे दूर करने की कोशिश करें।। यदि आप नए कार्य करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसमें भी थोड़ी परेशानी आ सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। कल आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी जिससे आपका मन भी प्रसन्न हो जाएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से सुख शांति बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए नए-नए संबंध स्थापित हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। व्यापार करने वाले जातक यदि कोई नया व्यापार खोलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इससे आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है और नई बड़े ऑर्डर भी मिल सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से अतिथियों का आगमन होगा। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। साथ ही बच्चों का भी सहयोग मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026